कभी ऐसी दिखती थी रवि किशन की बेटी, अब अक्षय के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर
मुंबई. भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर रवि किशन इन दिनों फिल्मों से दूर राजनीति में सक्रिय हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'मरजावां' वो एक पुलिस वाले के पॉजिटिव रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही अब उनकी बेटी रीवा किशन बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'सब कुशल मंगल' है।
| Updated : Dec 05 2019, 06:40 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय खन्ना और प्रियांक शर्मा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ये मूवी 3 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
26
फिल्म 'सब कुशल मंगल' को करण विश्वनाथ कश्यप ने डायरेक्ट किया है। कभी छोटी सी दिखने वाली रीवा अब 23 साल की उम्र में काफी ग्लैमरस दिखने लगी हैं।
36
रवि किशन चार बच्चों के पिता हैं, जिसमें से उनकी 3 बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है। एक्टर की पत्नी प्रीति हैं।
46
रवि किशन ने मुंबई में काफी संघर्ष किया। इसके बाद 1991 में उन्हें फिल्म 'पितांबर' में काम करने का मौका मिला। हालांकि उनकी ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।
56
इसके बाद रवि किशन ने काजोल की फिल्म 'उधार की जिंदगी' और शाहरुख के साथ फिल्म 'आर्मी' में काम किया। यहां से उनकी लाइफ धीरे-धीरे ठीक-ठाक चलने लगी। 2003 में उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' में काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने पंडित रामेश्वर का रोल प्ले किया था।
66
रवि किशन की भोजपुरी की पहली फिल्म 'सईयां हमार' थी। अब तक वो भोजपुरी में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।