MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • कोई 12वीं तो कोई पास कर पाया महज दसवीं, जानें कितने पढ़े लिखे हैं भोजपुरी के ये 10 सुपरस्टार्स

कोई 12वीं तो कोई पास कर पाया महज दसवीं, जानें कितने पढ़े लिखे हैं भोजपुरी के ये 10 सुपरस्टार्स

मुंबई. निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे तमाम स्टार्स सभी भोजपुरिया फैंस का अपनी एक्टिंग से दिल जीत चुके हैं। इनके साथ ही आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और मोनालिसा जैसी भोजपुरी एक्ट्रेस की एक्टिंग के सभी दीवाने है। इन स्टार्स में से जब भी सिनेमाघरों में किसी की फिल्म रिलीज होती है तो वो हिट हो जाती है। आज जो स्टार्स अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी आपको क्वालीफिकेशन बता रहे हैं कि किस एक्टर ने की कितनी पढ़ाई की है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 17 2020, 04:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली भोजपुरी की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ग्रेजुएशन किया है। आज वो भोजपुरी में सफल एक्ट्रेस के तौर पर गिनी जाती हैं। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' नजर आ चुकी हैं।
210
खेसारी लाल यादव के साथ अपनी जोड़ी जमाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। आज खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी में हिट जोड़ी माना जाता है। अक्सर दोनों को साथ में ही काम करते हैं, लेकिन काजल पवन सिंह और निरहुआ जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।
310
पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रह चुकी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ी दी थी। अक्षरा सिंह एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। अक्सर वो अपनी सिंगिंग की वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया शेयर करती हैं। उनके कई एलबम भी रिलीज हो चुके हैं।
410
भोजपुरी की माधुरी दीक्षित कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी ग्रेजुएशन किया है। रानी चटर्जी ने पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की है।
510
भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास आज भोजपुरी से हिंदी टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में काम कर चुकी हैं। आज के समय में वो भोजपुरी का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन संस्कृत में किया है।
610
भोजपुरिया लोगों को और विदेशी लोगों को अपने गाने से नचाने वाले 'लॉलीपॉप लागेलू' स्टार पवन सिंह महज 10 पास हैं। सिंगर के साथ ही साथ वो एक एक्टर भी हैं।
710
निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव भोजपुरी में जुबली स्टार कहे जाते हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। वो एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर और बीजेपी नेता भी हैं। 2018 लोकसभा चुनाव में उन्होंने यूपी के आजमगढ़ से सपा नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के विपक्ष चुनाव लड़ा था, हालांकि इसमें वो हार गए थे लेकिन अखिलेश यादव को उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी।
810
खेसारी लाल यादव ने बहुत कम समय में भोजपुरी में अपना सिक्का जमाया है। उन्हें फैंस से काफी प्यार मिलता है। वो दसवीं तक पढ़े हैं।
910
गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी, बॉलीवुड एक्टर रवि किशन 12वीं तक पढ़े हैं। वो भोजपुरी, बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा में भी काम कर चुके हैं।
1010
भोजपुरी सिनेमा के जन्मदाता कहे जाने वाले एक्टर मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से हिंदी में ग्रेजुएशन किया है। हालांकि, अब वो भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुके हैं और बीजेपी के दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved