- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- बचपन से ही करिश्मा कपूर के दीवाने हैं निरहुआ, कभी इन्हीं की वजह से मिली थी सजा, जानें पूरा किस्सा
बचपन से ही करिश्मा कपूर के दीवाने हैं निरहुआ, कभी इन्हीं की वजह से मिली थी सजा, जानें पूरा किस्सा
मुंबई. कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। अब अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे आम जनता से स्टार्स तक अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सभी स्टार्स अपने घरों में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे थे और फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहा करते थे। इस बीच भोजपुरी सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और निरहुआ ने कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे।

भोजपुरी के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर निरहुआ ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान बताया था कि उनकी करिश्मा कपूर उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं, वो उनके बचपन से ही दीवाने हैं। उन्होंने बताया था कि वो उनकी हर फिल्म फर्स्ट डे देखते थे।
इस दौरान निरहुआ ने बताया था कि उन्हें एक बार तो करिश्मा कपूर की वजह से सजा भी मिली थी। इस सजा के पीछे का पूरा किस्सा उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ ही ये भी बताया था कि उन्होंने क्यों अपनी फिल्म का नाम 'निरहुआ हिंदुस्तानी' रखा था।
निरहुआ ने कहा था कि वो एनसीसी कैंप में थे और जब उन्हें पता चला कि करिश्मा कपूर की फिल्म रिलीज हो रही है तो उन्हें लगा कि उनका रिकॉर्ड ना टूट जाए तो उन्होंने वहां जो हवलदार थे, उनसे कहा कि 'सर मुझे जरूरी सामान लेने बाहर जाना है' और हवलदार ने उन्हें 1 घंटे की छुट्टी दी। निरहुआ तो ठहरे करिश्मा के फैन तो वो उनकी फिल्म देखने चले गए।
जब दिनेश यानी की निरहुआ वापस आए तो वो लोग उन्हें ढूंढ रहे थे कि वो कहां चले गए और जब एक्टर वापस आए तो उनसे पूछा गया कि वो इतनी देर कहां थे तो निरहुआ ने सबको सच बता दिया कि वो अपना रिकॉर्ड नहीं टूटने देना चाहते थे और वो करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी फिल्म को नहीं छोड़ सकते थे। इसलिए, वो उनकी फिल्म देखने चले गए।
निरहुआ ने आगे कहा कि इस झूठ के बाद उन्हें सजा मिली और सजा के तौर पर पुशअप मारने को कहा गया। उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' का हर डायलॉग याद है। इतना ही नहीं, उन्होंने सोच लिया था कि वो कोई फिल्म बनाएंगे तो उसका नाम 'निरहुआ हिंदुस्तानी' रखेंगे।
बता दें, निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों को हमेशा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है, फिर वो चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।