MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • किसी ने की शादी तो किसी ने लहराया जीत का परचम, बिग बॉस में इन भोजपुरी स्टार्स का ऐसा रहा सफर

किसी ने की शादी तो किसी ने लहराया जीत का परचम, बिग बॉस में इन भोजपुरी स्टार्स का ऐसा रहा सफर

मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का खुमार हर सीजन की तरह ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शकों के बीच बिग बॉस के हर सीजन को काफी पसंद किया जाता रहा है। यूं तो इस शो के घर में कई चर्चित व्यक्तित्व वाले लोगों ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन इस शो में कई भोजपुरी सेलेब्स भी रहे हैं, जिन्होंने भोजपुरिया स्टाइल का डंका बजाया और दर्शकों को एंटरटेन किया। इतना ही नहीं इसमें से एक ने जीत का परचम भी लहराया और ट्रॉफी अपने नाम की। ये भोजपुरी स्टार्स भी रह चुके बिग बॉस का हिस्सा...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 21 2020, 08:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बिग बॉस के घर में रचाई थी शादी

भोजपुरी से बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास बिग बॉस के सीजन 10 में दिखाई दी थीं। इस शो के दौरान 'बिग बॉस' के घर में ही उन्होंने विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी रचा ली थी, जिसके बाद उन्होंने जबरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल हुई थी। उनकी शादी को लेकर लोगों ने तमाम तरह के सवाल भी उठाए थे। 

27

'बिग बॉस 6' में नजर आए निरहुआ

भोजपुरी के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ साल 2012 में 'बिग बॉस 6' में नजर आए। इस शो ने निरहुआ को काफी लोकप्रियता मिली थी।

37

बिग बॉस में लहराया जीत का झंडा

श्वेता तिवारी जो हिंदी टीवी सीरियल्स का एक बेहद पॉप्युलर चेहरा हैं। टीवी सीरियल की ओर रुख करने से पहले वो भोजपुरी फिल्मों में काम करती थीं। वो बिग बॉस के घर में सीजन 4 में नजर आई थीं। इस शो में उन्होंने काफी शानदार तरीके से खेला और बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया था। 

47

बिग बॉस के 1 में दिखे रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार रवि किशन साउथ और बॉलीवुड में भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रवि किशन ने भी बिग बॉस के 1 सीजन में नजर आए थे। इस शो में वह अपने नेचुरल अंदाज में दिखे थे। इस शो में वो अपना आइडल डायलॉग 'जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा' कई बार बोलते दिखाई दिए, जो लोगों के बीच काफी पसंद भी किया गया था।

57

बिग बॉस में मनोज तिवारी ने जमकर की थी बहस 

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 'बिग बॉस सीजन 4' का हिस्सा रहे थे। बिग बॉस के घर में मनोज तिवारी के साथ श्वेता तिवारी भी नजर आई थीं। इस शो में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। उस सीजन में हर मुश्किल दौर में मनोज श्वेता तिवारी के साथ खड़े रहे। इस शो में मनोज तिवारी की घर के सदस्यों के साथ बहस ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

67

बिग बॉस में संभावना का तेजतर्रार अंदाज

भोजपुरी फिल्मों में अपने आइटम डांस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ 'बिग बॉस 2' में नजर आई थीं। इस शो में संभावना का घर के सदस्यों से काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिला। उनके तेजतर्रार अंदाज ने उन्हें काफी चर्चा में रखा था।

77

'बिग बॉस 13' में लंबी पारी नहीं खेल पाए खेसारी

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए थे। हालांकि, इस शो में वह काफी लंबी पारी नहीं खेल पाए थे। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से भी उनकी हल्की नोंक-झोक दिखाई गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Recommended image2
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
Recommended image3
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image4
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Recommended image5
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved