- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- शादी के 9 महीने बाद भोजपुरी की इस 'आइटम क्वीन' ने मनाई छठ, सुबह उठ सूर्य को दिया अर्घ्य: PHOTOS
शादी के 9 महीने बाद भोजपुरी की इस 'आइटम क्वीन' ने मनाई छठ, सुबह उठ सूर्य को दिया अर्घ्य: PHOTOS
मुंबई. यूपी-बिहार से लेकर छठ की धूम देश से विदेश तक देखने के लिए मिली। छठ की मान्यता को मानने वाले लोग हर जगह इस त्योहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस त्योहार को भोजपुरी स्टार्स भी मनाते दिख रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें शादी के 9 महीने बाद पहली बार छठ मनाती नजर आ रही हैं।
17

इस फोटो को शेयर करते हुए सीमा ने कैप्शन में सभी को छठ की बधाई दी और दूसरी फोटो सुबह के समय सूर्य को अर्घ्य देते समय का है। इसमें ट्रेडिशनल लुक मे पति और सास के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी सास से आशीर्वाद भी लिया।
27
बता दें, सीमा ने शादी के बाद पहली बार छठ का पर्व मनाया। एक्ट्रेस ने 2019 में मार्च में शादी बिजनेसमैन सौरभ कुमार के साथ शादी की थी।
37
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सौरभ से एक्ट्रेस की मुलाकात पटना में एक शो के दौरान हुई थी। इसके बाद सीमा के प्यार में डूबे सौरभ ने एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। इसे सीमा और उनके गॉडफादर एंड फेमस कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने जज किया था।
47
शो के दौरान सौरभ ने सीमा और उनके इंडस्ट्री के पिता कानू दा पर अपना प्रभाव डालने की पूरी कोशिश की और वो सफल भी हुए। शूट के आखिरी दिन सौरभ ने सीमा को सीधे शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल को सीमा खुद भी मना नहीं कर पाईं।
57
सीमा सिंह को भोजपुरी फिल्मों मे अक्सर आइटम सॉन्ग और कॉमेडी करते देखा जाता है। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के' से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। वे अभी तक 500 से भी ज्यादा फिल्में और एल्बम में काम कर चुकी हैं।
67
भोजपुरी इंडस्ट्री में सीमा को आइटम क्वीन के रूप में भी पहचाना जाता है। उन्हें करियर का पहला ब्रेक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के होली एल्बम से मिला था। बाद में कई फिल्में करने के बाद उनके करियर की गाड़ी पटरी पर आ गई।
77
इसके बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह, रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया। आज सीमा सिंह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos