- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्या पवन सिंह की वजह से एक्स गर्लफ्रेंड को मिला स्टारडम? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब
क्या पवन सिंह की वजह से एक्स गर्लफ्रेंड को मिला स्टारडम? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई. देशभर में इन दिनों लॉकडाउन प्रभावी है। इसके चौथे चरण को नए नियमों के साथ लागू किया जा चुका है। ऐसे में आम लोगों समेत सभी स्टार्स अपने घरों में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स के पुराने इंटरव्यू और किस्से कहानियां इंटरनेट पर वायरल हो रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का फैंस से बात किया एक लाइव चैट वायरल है। इसमें उन्होंने फैन के तमाम सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप पर फैन्स सवालों का बेबाकी से जवाब दिया था।

लाइव चैट के दौरान अक्षरा सिंह से एक फैन ने उनकी जोड़ी को लेकर कहा था, 'आप पवन सिंह की वजह से फेमस हुई थी... क्योंकि आपकी जोड़ी उनके साथ मस्त थी... रितेश पांडे के साथ जोड़ी नहीं जमेगी।'
फैन की इस बात का जवाब देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा था, 'फेमस सिर्फ आप जैसे दर्शक के वजह से होते हैं एक्टर्स... बाकी काम तो काम होता है किसी के साथ भी करो।'
दरअसल, पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। दोनों को पर्दे पर दर्शक काफी पसंद करते थे और उनकी कैमिस्ट्री तो फिल्म में जान ही डाल देती थी।
रील लाइफ के अलावा अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी रियल लाइफ में भी फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि, दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है। इनके बीच ब्रेकअप की खबरें तब आई जब एक्टर ने दूसरी शादी ज्योति सिंह के साथ कर ली थी।
पिछले साल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई बड़े आरोप भी लगाए थे। उन पर मारपीट करने और जान से मारने तक के आरोप एक्ट्रेस ने लगाए थे।
बहरहाल, अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'सत्या', 'धड़कन', 'सरकार राज' और 'मां तुझे सलाम' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।