- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी इस एक्टर के पास नहीं थे ब्याह करने तक के पैसे, फिर 5 साल बाद यूं बदली किस्मत
कभी इस एक्टर के पास नहीं थे ब्याह करने तक के पैसे, फिर 5 साल बाद यूं बदली किस्मत
मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब उनकी दुनिया भर में लाखों में फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें उनके शानदार संगीत और एक्टिंग के लिए पसंद करते हैं। उनके गाने फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं, लेकिन आज खेसारी जिस मुकाम पर हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनके संघर्ष के दिन फैंस से छिपे भी नहीं हैं।

12 जून को खेसारी लाल यादव की शादी की सालगिरह है। इस खास मौके को वो पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मंदिर जाकर सेलिब्रेट करते हैं। खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा से शादी की थी और उनके 2 बच्चे भी हैं।
खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपने पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी, लेकिन आज एक्टर के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे, तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं।
तब से लेकर आज तक चंदा खेसारी के हर दुख-सुख में साथ रही हैं। खेसारी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। ये सब हुआ खेसारी के स्टार बनने से पहले। शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई।
आज भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले एक्टर हैं। साल 2011 में आई पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे। रिपोर्ट्स की मानें तो 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसालीलाल यादव को अब अपनी हर एक फिल्म के लिए कम से कम 40 लाख रुपए तक मिलते हैं।
इसके अलावा खेसारी अपने स्टेज शो और विज्ञापन के लिए भी फेमस हैं, जिससे वो काफी मोटी रकम कमाते हैं। एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज फॉर्चूनर जैसी महंगी गाड़ियां हैं। इसके अलावा पटना में उनका आलीशान घर भी है।
पत्नी के साथ पोज देते खेसारी लाल यादव।
पत्नी और दोनों बच्चों के साथ खेसारी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।