- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- लॉकडाउन में फिट रहने के लिए घर के गार्डन में दौड़ लगा रहे मनोज तिवारी तो लोगों ने उड़ाया मजाक
लॉकडाउन में फिट रहने के लिए घर के गार्डन में दौड़ लगा रहे मनोज तिवारी तो लोगों ने उड़ाया मजाक
मुंबई. भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी आज एक सफल एक्टर हैं। अब एक्टिंग से दूर राजनीति में उतर चुके हैं। इन दिनों वो दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वो सामाजिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में फिलहाल देशभर में कोरोना वायरस और लॉकडाउन का मुद्दा काफी गरम है।
17

इस बीच मनोज तिवारी खुद को फिट रखने के लिए घर के गार्डन में दौड़ लगा रहे हैं और घर में ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर और सांसद ने दौड़ लगाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
27
वीडियो में मनोज तिवारी को दौड़ता देख कुछ लोग उनका इलेक्शन हारने पर तंज कस रहे हैं तो कोई दौड़ लगाने पर मजाक उड़ा रहे हैं।
37
मनोज तिवारी को दौड़ता देख एक यूजर ने लिखा, 'गरीब आदमी फिट है साहब काम करके, बस आप दिल्ली में हमारे बिहार और यूपी का ध्यान रखिए। बहुत समस्या है।'
47
दूसरे ने लिखा- 'चाचा अपने घर में मैं दौड़ नहीं सकता हूं क्योंकि हमारा घर 10*10 है।' तीसरे ने लिखा, 'शर्म करो मनोज तिवारी, दिल्ली में एक बार मजदूरों की हालत को देखिए मर रहे हैं वो। उनकी वजह से आप दिल्ली में दहाड़ते हो उनकी मदद कीजिए।'
57
वहीं, एक ने लिखा, 'तिवारी जी दोड़ने के लिए इतना बड़ा लौन नहीं है हमारे पास।'
67
बता दें, मनोज तिवारी ने अपनी एक महीने की सैलेरी भी दान कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने MPLAD फंड से भी एक करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया।
77
मनोज तिवारी भोजपुरी एक्टर और सांसद होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। अब वो इवेंट्स और शोज में अक्सर नजर आते हैं। फिल्मों से वो काफी समय से दूर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos