- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- हरे रंग का शॉर्ट टॉप पहन मोनालिसा ने यूं सेलिब्रेट की बसंत पंचमी, लोग बोले झक्कास
हरे रंग का शॉर्ट टॉप पहन मोनालिसा ने यूं सेलिब्रेट की बसंत पंचमी, लोग बोले झक्कास
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में जहां बॉलीवुड में बसंत पंचमी का स्टार्स सेलिब्रेशन कर रहे हैं। वहीं, भोजपुरी में भी इसकी धूम है। मोनालिसा ने सुबह-सुबह पेड़-पौधों के बीच फोटो क्लिक कराकर बसंत पंचमी मनाई।
18

मोनालिसा ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और उसके साथ ही कैप्शन लिखा, 'स्ट्रॉन्ग रहें, डरे नहीं, जो आप हैं वही रहे और हरे-भरे बने रहें।'
28
सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में मोनालिसा ने हरे रंग का शॉर्ट टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक ट्राउजर कैरी किया है। इसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
38
मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए ने लिखा, 'एक दम झक्कास।' इसी तरह से फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
48
वहीं, आम्रपाली दुबे ने बसंत पंचमी की शुरुआत एक खास तरीके से की। दरअसल, हाल ही में उन्होंने एक नया घर खरीदा, जिसमें उन्होंने बसंत पंचमी के दिन फैमिली के साथ प्रवेश किया।
58
आम्रपाली को सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार्स निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव, शुभि शर्मा और रानी चटर्जी जैसे तमाम सेलेब्स ने घर में प्रवेश करने की बधाई दी।
68
बहरहाल, अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों टीवी शो नजर में काम कर रही हैं। इसके साथ ही वो वूट के शो 'विगो कॉमेडी महासभा' को भी होस्ट कर रही हैं।
78
वहीं, आम्रपाली ने हाल ही में निरहुआ के साथ फिल्म 'रोमियो राजा' की शूटिंग पूरी की है। इसका पोस्टर भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये फिल्म होली के मौके पर 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
88
बता दें, आम्रपाली ने अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ ही की है। दोनों साथ में अभी तक 30 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos