- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पहली मुलाकात के बाद इस एक्टर को दिल दे बैठी थीं मोनालिसा, अकेले होने पर किया करती थीं ये काम
पहली मुलाकात के बाद इस एक्टर को दिल दे बैठी थीं मोनालिसा, अकेले होने पर किया करती थीं ये काम
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कही जाने वाली मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास इन दिनों कोरोना महामारी के चलते घर पर ही पति के साथ टाइम स्पेड कर रही हैं। इस बीच दोनों ही स्टार्स फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। वो कोई ना कोई वीडियो फोटो फैंस के साथ शेयर किया करते थे और लोग भी उनको खूब पसंद किया करते थे। ऐसे में विक्रांत ने लाइव आकर फैंस के साथ दिलचस्प बातें और मोनालिसा के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। उसी के बारे में बता रहे हैं।

मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विक्रांत सिंह राजपूत से उनकी मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी मुलाकात के बाद मोनालिसा विक्रांत को दिल दे बैठी थीं।
मोनालिसा ने बताया था कि साल 2008 में 'दुल्हा अलबेला' के सेट पर विक्रांत और उनकी मुलाकात हुई थी। उस शेड्यूल को उन्होंने इतना जिया कि मन ही नहीं कर रहा था कि ये कभी खत्म हो। बहुत अच्छे से शूट किए थे। धीरे-धीरे केमिस्ट्री उनकी बढ़ती गई। जब शूटिंग शेड्यूल खत्म होने को आया तो एक्ट्रेस को बहुत बुरा लग रहा था कि क्यों खत्म हो रहा है।
'दुल्हा अलबेला' फिल्म पूरी होने के बाद विक्रांत और मोनालिसा काफी निराश हो गए थे। क्योंकि उनको अब दूरियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। मोनालिसा ने बताया था कि 'दुल्हा अलबेला' की शूटिंग के बाद उन्हें किसी और फिल्म की शूटिंग करनी थी। और वो बाहर चली गई थीं। इस दौरान उनका इतना बुरा हाल हो गया था कि वो रह नहीं पा रही थीं। 24 घंटे मेरा बुरा हाल था।
जब तक वो कैमरे के सामने रहतीं तो ठीक होता लेकिन, शूटिंग खत्म होने के बाद वो तुरंत फोन करतीं और बाकी समय एक्ट्रेस विक्रांत के साथ फोन पर ही बिताया करती थीं। एक्टर को वो काफी ज्यादा मिस करने लगी थीं। धीरे-धीरे वो विक्रांत के और करीब आ गईं। उन्होंने तीन महीने तक एक-दूसरे के साथ गुजारे।
मोनालिसा और अपनी लव स्टोरी बताते हुए विक्रांत ने एक बार बताया कि फिल्म के सेट पर कुछ लोग उनके और मोनालिसा के करीब आने से काफी जलते थे। तब वो जानबूझकर उनको परेशान करने के लिए मोनालिसा के इर्द-गिर्द ही घूमा करता था। बार-बार उनसे ही पूछते थे कि मोनालिसा कहां है? दिखाई नहीं दे रही हैं।
साल 2017 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में मोनालिसा और विक्रांत ने शादी की थी। इसमें भोजपुरी की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी। कइयों ने इस शादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है।
मोनालिसा भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मोनालिसा टीवी शो 'नजर' में भी डायन के रूप में नजर आ चुकी हैं। उनका यह डरावना किरदार लोगों को काफी पसंद आया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।