- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- 'देवों के देव' की पार्वती के साथ देर रात पार्टी करती नजर आईं मोनालिसा, इनके साथ दिखी नजदीकियां
'देवों के देव' की पार्वती के साथ देर रात पार्टी करती नजर आईं मोनालिसा, इनके साथ दिखी नजदीकियां
मुंबई. भोजपुरी से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है। इसमें वो देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं। फोटो शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'फ्राइडे नाइट।'
15

इन फोटोज में मोनालिसा के साथ टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (बोस) भी दिखीं। पूजा के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा भी नजर आ रहे हैं। मोनालिसा के फोटो शेयर करने के बाद ही कुणाल ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'कल रात बैंकॉक में काफी मस्ती की।'
25
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पिछले 11 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दो साल पहले 2017 में दोनों की सगााई और शादी को लेकर खबरें भी आई थी।
35
लेकिन पूजा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। शादी को लेकर उनका कहना था कि वो अभी शादी के मूड में नहीं हैं। उसके बाद से आज तक ये कपल रिलेशनशिप में हैं मगर शादी नहीं की।
45
मोनालिसा की इस पार्टी में उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत नहीं दिखे। लेकिन एक्ट्रेस दोनों स्टार्स के काफी नजदीकियां देखने के लिए मिली।
55
बहरहाल, वहीं, अगर मोनालिसा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों टीवी शो 'नजर' में नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। दर्शक इनके रोल को काफी पसंद करते हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने भोजपुरी से काफी समय से दूरियां बनाई हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos