- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- 'नफरत सी हो गई है 2020 से', ऋषि कपूर के निधन पर मोनालिसा के पति ने जाहिर किया गम
'नफरत सी हो गई है 2020 से', ऋषि कपूर के निधन पर मोनालिसा के पति ने जाहिर किया गम
मुंबई. बॉलीवुड के सदबहार एक्टर कहे जाने वाले ऋषि कपूर ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। 67 साल की उम्र में ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया कैंसर से जूझ रहे थे। इसका इलाज उन्होंने अमेरीका में रहकर एक साल तक करवाया था, आखिर इस बीमारी वो जंग जीत नहीं पाए। उनके निधन के कारण फैंस समेत पूरा बॉलीवुड सदमे में है। वहीं, भोजपुरी स्टार्स ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसमें काजल राघवानी, पवन सिंह, मोनालिसा, यामिनी सिंह, निधि झा जैसे भोजपुरी सितारों ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

भोजपुरी एक्टर और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, 'नफरत सी हो गई है 2020 से।' ऋषि कपूर के निधन पर उन्होंने ये लिखकर शोक व्यक्त किया है।
मोनालिसा ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते लिखा, 'हम सबको छोड़कर चले गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
पवन सिंह ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर जी अब हमारे बीच नहीं रहे । भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति ॐ'
काजल राघवानी ने लिखा, 'सिनेमा जगत ने अपना बेशकिमती कलाकार खो दिया।'
वहीं, डांसर और एक्ट्रेस संभावना सेठ ने ऋषि कपूर की खबर को सच मानने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने लिखा, 'ये सच नहीं हो सकता।'
गुंजन पंत ने लिखा, 'अभी तो देश इरफान खान का गम भी नहीं भुला पाया था और अब ऋषि कपूर भी हमें छोड़कर चले गए।'
एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा ने लिखा, अभी इरफान खान ji के जाने का गम बेचन कर रहा था..और ऐसे में ये दुखद खबर ऋषि कपूर ji नही रहे। #RishiKapoor We lost another legend actor बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता तथा बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी #ऋषि_कपूर जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे सिनेमा जगत पर गहरी छाप छोड़ने वाले #ऋषि जी का निधन देश Aur भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है। श्रद्धांजलि।'
पाखी हेगड़े ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद शॉक्ड रह गईं और श्रद्धांजलि दी।
अंजना सिंह ने भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।