- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- शादी से पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ पत्नी की तरह रहती थीं मोनालिसा, खुद किया था खुलासा
शादी से पहले ब्वॉयफ्रेंड के साथ पत्नी की तरह रहती थीं मोनालिसा, खुद किया था खुलासा
मुंबई. भोजपुरी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके साथ ही वो अपने टीवी सीरियल नजर में अपने किरदार को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा अब सफलता के रास्ते पर हैं, लेकिन वो अपने करियर के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी मीडिया में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी शादी 'बिग बॉस' के 10वें सीजन में लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ शादी की थी।
| Published : Dec 15 2019, 05:47 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
मोनालिसा और विक्रांत की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। क्योंकि, दोनों ने बिग बॉस के घर में शादी की थी। लोगों ने इनका मजाक भी उड़ाया था कि एक्ट्रेस ने शो में इसलिए शादी की क्योंकि उन्हें पैसे मिले थे। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि शो में मेकर्स ने इसलिए इनकी शादी कराई क्योंकि इससे टीआरपी अच्छी होगी।
25
लेकिन इन सभी कयासों को झूठ बताते हुए मोनालिसा ने घर से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया था कि ये सारी अफवाहें गलत हैं और वो खुद शादी करना चाहती थीं इसलिए शो में उनकी शादी धूम-धाम से कराई गई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें लोगों की इन बातों से बहुत दुख हुआ। मोनालिसा ने शो में इसलिए शादी की क्योंकि वो उनसे प्यार करती थीं।
35
मोनालिसा ने कहा था कि शो में शादी करना उनके लिए काफी अच्छा रहा था क्योंकि उनकी शादी का पूरा देश गवाह बना था। इस बात की उन्हें खुशी थी।
45
इसके साथ ही मोनालिसा ने बताया था कि वो शादी से पहले विक्रांत के साथ आठ सालों तक रिलेशनशिप में रहीं। दोनों शादी से पहले साथ में ऐसे रहते थे जैसे कि पति और पत्नी रहा करते हैं। बस इनमें फर्क इतना था कि एक्ट्रेस मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर नहीं लगाती थीं।
55
बता दें, मोनालिसा और विक्रांत की शादी आज भी अच्छी चल रही है। दोनों ही साथ में स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी भोजपुरी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।