- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी होटल में काम कर दिनभर में 120 रुपए कमाती थी एक्ट्रेस, अब एक फिल्म के लिए लेती है लाखों
कभी होटल में काम कर दिनभर में 120 रुपए कमाती थी एक्ट्रेस, अब एक फिल्म के लिए लेती है लाखों
मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आज एक सफल एक्टर के तौर पर गिनी जाती हैं। वो अब इंडस्ट्री का जाना माना नाम भी बन चुकी हैं। यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान बात नहीं थी। जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। कभी ऐसा दिन भी आया था जब उन्होंने तीन साल तक होटलों में काम किया था।
19

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले कलकत्ता को होटलों में काम करती थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगलिंग लाइफ को लेकर बात की थी, जिस दौरान उन्होंने फिल्मों में आने से पहले क्या करती थीं? इसके बारे में बताया था।
29
मोनालिसा ने बताया था कि बचपन में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ खास ठीक नहीं थी। इसलिए उन्होंने 15 साल की उम्र में ही इसे सुधारने के लिए सोचा और काम करना शुरू कर दिया था। इंटरव्यू में मोना ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनकी पहली जॉब एक हॉस्टेस की थी।
39
मोनालिसा कोलकाता के एक होटल में काम करती थी, जहां वो दिनभर में 120 रुपए ही कमा पाती थीं। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके पिता एक बिजनेसमैन थे और उन्हें एक बिजनेस बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। ब्रेड बटर खरीदने के लिए उन्हें नौकरी करनी पड़ी। तीन साल तक उन्होंने अलग-अलग रेस्त्रां में काम किया। उनकी जिंदगी तब बदली जब एक बंगाली प्रोड्यूसर की उनसे मुलाकात हुई उसने एक्ट्रेस से मॉडलिंग करने के लिए कहा।
49
इसके बाद मोनालिसा ने होटल की नौकरी छोड़ दी और मॉडलिंग की ओर बढ़ीं। साथ ही वो ऑडिशन भी देने लगी थीं। फिर क्या था। उनकी कोशिश कामयाब हुई उन्हें 18 साल की उम्र में पहली बंगाली फिल्म मिली। यहां उनकी एक्टिंग को लोग पसंद करने लगे और मोनालिसा को फिल्मों से तमाम ऑफर आने लगे, जहां उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स भी किए।
59
कुछ समय बाद 2004 में मोनालिसा मुंबई आई थीं। यहां आकर उन्होंने एक्टिंग क्लास ली और कुछ समय बाद अपनी पहली फिल्म 'तौबा तौबा' साइन की। इस फिल्म में मोना सेकंड लीड थीं।
69
मोना ने कहा था कि मुंबई एक महंगा शहर है। यहां रहने के लिए बहुत पैसा चाहिए होता है। उनके पैरेंट्स उनके काम से खुश नहीं थे। उन्हें पैसे कमाने के लिए ऐसे बहुत से आइटम सॉन्ग किए जिसमें उन्हें खुद को एक्सपोज करना पड़ा। उसे करते हुए उन्हें शर्म भी आती थी। उनके गाने देख रिश्तेदार मेरा मजाक भी बनाते थे।
79
साल 2008 में मोनालिसा ने फिल्म 'दूल्हा अलबेला' साइन की थी। इसमें वो विक्रांत के साथ बतौर लीड नजर आई थीं। फिल्म हिट रही थी। यहां से मोनालिसा की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में की।
89
कभी 120 रुपए कमाने वाली मोनालिसा की किस्मत ऐसी बदली की वो अब एक एपिसोड के लिए करीब 50,000 रुपए बतौर फीस लेती हैं। इसके अलावा वो एक फिल्म के 5 से 7 लाख रुपए बतौर फीस लेती हैं। अगर उनके नेट वर्थ यानि कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि उनके पास कुल 8 करोड़ की संपत्ति है।
99
बहरहाल, मोनालिसा अब टीवी सीरीयल्स में काम कर रही हैं। अब वो भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं। नेम और फेम एक्ट्रेस को बिग बॉस से मिला था। इसके अलावा वो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं।
Latest Videos