- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पवन सिंह ने रचा इतिहास, लगातार 3 दिन से यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंडिंग में है गाना कमरिया हिला
पवन सिंह ने रचा इतिहास, लगातार 3 दिन से यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंडिंग में है गाना कमरिया हिला
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह ने पहला हिंदी गाना कमरिया हिला रही है... गाकर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। यह गाना लगातार तीसरे दिन भी भारत में यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में नंबर वन पोजिशन पर बरकरार है। यह गाना सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने का 20 मिलियन से अधिक व्यूज पार हो चुका है।
17

यह गाना 24 फरवरी को रिलीज होते ही मात्र 3 घंटे में नंबर वन ट्रेंडिंग में आ गया था और एक दिन में 12 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर रिकॉर्ड बना दिया था। लगातार तीसरे दिन भी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बने रहने से पवन सिंह के फैंस व चाहने वालों में खुशी की लहर है।
27
इसके व्यूज को देखकर ही इसकी लोकप्रियता का पता चल रहा है। वैसे तो पवन सिंह भोजपुरी के नंबर 1 सिंगर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब वे बॉलीवुड के लिए भी नंबर 1 सिंगर बन चुके हैं। भोजपुरी के पावरस्टार का नया बॉलीवुड होली सॉन्ग यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है।
37
यह हिंदी गाना जे जस्ट म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। बता दें कि इस वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब की जोड़ी जमकर धमाल मचा रही है। गाने का वीडियो देखते ही बनता है।
47
इस गाने में पवन सिंह के साथ आवाज दी है पायल देव ने। पायल देव ने ही इस गाने को कंपोज़ भी किया है। गीतकार मोहसिन शेख और पायल देव हैं। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर मुद्दसर खान हैं।
57
इस गाने का निर्माण देसी अंदाज में बड़े लेबल पर किया गया है। इस गाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पवन सिंह की धमाकेदार एंट्री हो गई है। एक दशक पहले पवन सिंह का गाया हुआ गाना लॉलीपॉप लागेलु आज भी सदाबहार सुपरहिट बना हुआ है।
67
पवन सिंह के फैंस में इस गाने को लेकर गजब का उत्साह देखते बन रहा है। काफी मात्रा में लोग सोशल मीडिया पर यह गाना शेयर कर रहे हैं।
77
अपने नए गाने के वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। होली थीम पर बने इस गाने में लॉरेन का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला है। लॉरेन के साथ पवन सिंह का डांस देखने लायक है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos