MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • जब 'पड़ी हूं मैं' कहकर चिढ़ाते थे लोग, भोजपुरी से टीवी तक के सफर पर बोली उतरन की एक्ट्रेस

जब 'पड़ी हूं मैं' कहकर चिढ़ाते थे लोग, भोजपुरी से टीवी तक के सफर पर बोली उतरन की एक्ट्रेस

मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' 13 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रश्मि देसाई अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो घर-घर में फेमस हैं, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो हिंदी टीवी सीरियल्स में आने से पहले भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 05 2020, 04:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

ऐसे में रश्मि देसाई ने हाल ही में एक लाइव चैट सेशन के दौरान बताया कि कैसे उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍मों से टीवी तक का सफर तय किया। उन्‍होंने रिजेक्‍शन और देवोलीना भट्टाचार्जी से अपनी दोस्‍ती पर भी बात की।

29

रश्मि आगे कहती हैं कि काफी कुछ चीजें बदल गई हैं। वो हां और ना कहना भी सीख गई हैं। बिग बॉस ने उन्हें हर चीज खूबसूरती से सिखाई है। वो अभी भी बिग बॉस कंटेस्‍टेंट्स के साथ टच में हैं। देवोलीना और आरती सिंह से बात करती हैं। उन्हें वहां से जो सबसे अच्‍छी चीज मिली है, वह देवोलीना के साथ दोस्‍ती है। वो उन्हें समझती हैं और रश्मि भी देवोलीना को। रश्मि कहती हैं कि देवोलीना बहुत साफ और ईमानदार हैं।

39

वहीं, भोजपुरी फिल्‍मों से टीवी स्‍टार तक के सफर के बारे में रश्मि ने बताया कि उन्होंने रीजनल फिल्‍म से करियर शुरू किया। इसके बाद उनका पहला शो 'रावण' आया। इसमें उन्होनें मंदोदरी का किरदार निभाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'परी हूं मैं' किया जो भारत का पहला ऐसा शो था जिसमें डबल रोल था। 

49

शो का शेड्यूल इतना हेक्‍टिक होता था कि रश्मि दो-तीन दिनों तक घर ही नहीं जा पाती थीं। लोग उन्हें 'पड़ी हूं मैं' कहकर चिढ़ाने लगे थे। उनके लिए जर्नी आसान नहीं थी। इसके बाद 'मीत मिला दे रब्‍बा', 'उतरन' जैसे शोज किए। उतरन में उन्होंने ग्रे कैरक्‍टर प्‍ले किया। टीवी में उन्हें अलग-अलग रोल्‍स करने का मौका मिला। फिर अब बिग बॉस के बाद 'नागिन' मिल गया।

59

करियर के रिजेक्‍शन को लेकर रश्मि का मानना है कि अगर कोई रिजेक्‍शन नहीं झेलता है तो वो लाइफ में सफल नहीं होता है। हर व्‍यक्ति जो आज सफल है, वह कई रिजेक्‍शन्‍स, डिमांड और मुश्‍किल सिचुएशन्‍स के दौर से गुजरा है। रश्मि का मानना है कि यह जरूरी है। एक वक्‍त वह भी था जब उनकी मां की तबीयत नहीं ठीक थी, उनके भाई की शादी हो गई। 

69

रश्मि देसाई ने अपनी लाइफ में ऐसी सिचुएशन भी देखी, जिसमें उनके परिवार को उनकी जरूरत थी लेकिन वो काम करती रहीं। कई बार एक्ट्रेस को अच्‍छा फील नहीं होता था, लेकिन शूट करना पड़ता था। उन्होंने कभी अपनी जॉब नहीं छोड़ी और आज जो कुछ भी हैं, उसी की वजह से हैं।

79

वहीं, बी ग्रेड रोल्‍स के सवाल पर रश्मि ने बताया कि वो खुद को शांत दिमाग से हैंडल करती हैं। वो पहले काफी रूड और मुंहफट थीं। रश्मि किसी से नहीं डरती थीं तो लोग उनसे बात करने से पहले दो बार सोचते थे। जब वो रीजनल फिल्‍में करती थीं तो उनकी मां साथ आती थीं कि अगर कुछ होता है तो वह सबकुछ संभाल लेंगी। उस समय वो बहुत यंग थीं। 

89

जब रश्मि टीवी में काम करना शुरू कर दिया तो 4 से 5 सीरियल्‍स के ऑडिशन दिए और वो हर जगह सिलेक्‍ट हुईं। फिर वो स्क्रिप्‍ट्स का चुनाव करने लगीं। एक्ट्रेस कहती हैं कि कहानी और डायरेक्‍टर्स काफी मैटर करते हैं।

99

बता दें, रश्मि देसाई मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। वो मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से की "सीक्रेट वेडिंग"? तस्वीरों का सच
Recommended image2
Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Recommended image3
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
Recommended image4
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image5
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved