MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • ये हैं बिहार विधानसभा के 10 सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी, टॉप पर बीके सिंह, किस पार्टी ने दिया है टिकट?

ये हैं बिहार विधानसभा के 10 सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी, टॉप पर बीके सिंह, किस पार्टी ने दिया है टिकट?

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव की 248 सीटों पर तीन चरण में चुनाव हो रहा है। 3733 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 3722 उम्मीदवारों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पांच करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत आठ है। दो करोड़ से पांच करोड़ की संपत्ति वाले प्रत्याशियों का प्रतिशत 12 है। 50 लाख से दो करोड़ धन वाले उम्मीदवार 28 फीसदी हैं। वहीं, 10 लाख से पचास लाख की धनराशि वाले उम्मीदवार 31 फीसदी हैं। जबकि 10 लाख से कम संपत्ति वाले उम्मीदवार 21 फीसदी हैं। आज हम आपको बिहार चुनाव के टॉप टेन अमीर प्रत्याशियों और उन दल के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें टिकट दिए हैं।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 04 2020, 12:45 PM IST| Updated : Nov 09 2020, 06:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

पहले दल वार बात करें तो बीजेपी में करोड़पति उम्मीदवारों के प्रतिशत में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है, वहीं जनता दल यूनाइटेड में नौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इतना ही आठ फीसदी उम्मीदवार ही ऐसे हैं, जिनकी आय पांच करोड़ या उससे ऊपर है।

211

अब बात करते हैं टॉप टेन अमीर प्रत्याशी की तो सबसे ऊपर बीके सिंह का नाम हैं, जो समस्तीपुर जिले के वारिसनगर निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास कुल संपत्ति 85.89 करोड़ रुपए है। जिसमें चल संपत्ति 1.64 तो अचल संपत्ति 84.25 करोड़ रुपए की है।
 

311

दूसरे नंबर पर बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह का नाम हैं। उनके पास 68.56 करोड़ से अधिक की है। इसमें चल संपत्ति 18.49 तो अचल संपत्ति 50 करोड़ से अधिक की है। बता दें कि जेल में बंद अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर के मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।

411

तीसरे नंबर पर बरभीगा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के गजानंद शाही है। उनके पास कुल संपत्ति 61.23 करोड़ रुपए है। जिसमें चल संपत्ति 97.50 लाख तो अचल संपत्ति 60.26 करोड़ रुपए है।

511


वैशाली से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी संजीव सिंह इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। जिनके पास 56.62 करोड़ की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 2.92 करोड़ और अचल संपत्ति 53.70 करोड़ शामिल है। बता दें कि वो कांग्रेस के राज्‍य आईटी सेल के अध्‍यक्ष हैं।

611

अतरी से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 50.62 करोड़ रुपए की बताई है। इसमें 5.62 करोड़ की चल संपत्ति और 45 करोड़ की अचल संपत्ति भी शामिल है।

711


राजेंद्र कुमार कुमार वर्मा गया जिले के वजीरपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।  उनके पास 50.17 करोड़ की कुल संपत्ति हैं। इसमें चल संपत्ति 2 लाख तो अचल संपत्ति 50.15 करोड़ रुपए की है।

811


हाजीपुर विधानसभा सीट पर राष्‍ट्रीय जनता दल के उम्‍मीदवार देव कुमार चौरसिया की पुरानी पहचान जनता दल यूनाइटेड के नेता के रूप में रही है। वह जदयू के प्रदेश महासचिव भी थे लेकिन करीब एक साल पहले उन्‍होंने जदयू से रिश्‍ता तोड़ कर राजद ज्‍वाइन कर लिया था और अब चुनाव मैदान में हैं. देव कुमार ने अपनी कुल सम्‍पत्ति 49.3 करोड़ रुपये घोषित की है।

911

जयवर्धन यादव उर्फ बच्चा यादव पटना जिले के पालीगंज से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी हैं। इनके पास 49.32 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 4.20 करोड़ तो अचल संपत्ति42.49 करोड़ से अधिक है।

1011


अनुनय सिन्‍हा मुजफ्फरपुर जिले में पारु विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार है। इनके पास कुल सम्‍पत्ति 46.42 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 1.86 तो अचल संपत्ति 44.55 करोड़ रुपए से अधिक है। 

1111

ओम प्रकाश चौधरी पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से आरजेडी के प्रत्याशी हैं, जिनके पास 45.37 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 87 लाख तो अचल संपत्ति 44.50 करोड़ रुपए की है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved