- Home
- States
- Bihar
- लोग करते रहे आलोचना, जेल जाने पर लालू यादव ने पत्नी राबड़ी को ऐसे बना दिया था मुख्यमंत्री
लोग करते रहे आलोचना, जेल जाने पर लालू यादव ने पत्नी राबड़ी को ऐसे बना दिया था मुख्यमंत्री
पटना (Bihar) । आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD President Lalu Prasad Yadav) की पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) का बिहार की राजनीति में बड़ा नाम है। वैसे तो वो एक पारंपरिक गृहिणी हैं। मगर,वो तीन बार सीएम रह चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार में पहली महिला सीएम बनने का भी गौरव प्राप्त किया है। बता दें कि उनके दो लड़के और 7 लड़कियां हैं। इस समय पति लालू प्रसाद यादव रांची जेल में जहां बंद हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आरजेडी की ओर से सीएम फेस हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

राबड़ी देवी का जन्म 1956 में बिहार के गोपालगंज में हुआ था। 1973 में उनका लालू प्रसाद यादव से हुआ। वह 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में चुने गए थे। बिहार के सीएम के अलावा यूपीए सरकार के दौरान रेल मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
(फाइल फोटो)
लालू प्रसाद यादव साल 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चारा घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण 1997 में इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसी स्थिति में राबड़ी देवी को राजनीति में इंट्री लेनी पड़ी थी।
(फाइल फोटो)
राबड़ी देवी का मुख्यमंत्री के तौर पर पहला कार्यकाल 1997 और 1999 के बीच था। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लग गया। फिर, वो दूसरी बार 9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 तक सीएम रही। इसके बाद सीएम के तौर पर उनका तीसरा कार्यकाल 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक रहा।
(फाइल फोटो)
साल 2005 में वो वैशाली जिले के राघोपुर सीट से विधायक बनीं थी। लेकिन, अगले चुनाव में हार गई। हालांकि 2014 में राजनीति में इंट्री लेते हुए उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव इसी सीट से जीत दर्ज कर डिप्टी सीएम बने थे। वो इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
(फाइल फोटो)
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सारण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन, हार गईं। वहीं, इसी साल उनके बड़े बेटे तेज प्रताप ने भी महुआ विधानसभा सीट से किस्मत आजमाई और विधायक बनें और महागठबंधन की सरकार में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी, जो इस बार हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
(फाइल फोटो)
राबड़ी देवी पति लालू प्रसाद यादव के जेल जाने और दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी के राजनीति में पैर जमा लेने के बाद उनका साथ देने में जुटी हुई हैं। बता दें कि राबड़ी की सात बेटियों में सबसे बड़ी मीसा भारती हैं, जो इस समय राज्यसभा सांसद हैं। उनके पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार है, जो खुद की कम्पनी चलाते हैं। इनकी दो बेटियां दुर्गा व गौरी और एक बेटा है।
(फाइल फोटो)
दूसरी बेटी रोहिणी हैं। इनकी शादी वर्ष 2002 में बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर में राव रणविजय सिंह के बेटे राव समरेश सिंह से की गई जो कि एक कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। उनके तीन बच्चें हैं और वह परिवार पति और बच्चों के साथ सिंगापुर रहती हैं। (फाइल फोटो)
तीसरी पुत्री चंदा यादव की शादी वर्ष 2006 में विक्रम सिंह से हुई, जो इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं।(फाइल फोटो)
चौथीं बेटी रागिनी यादव की शादी साल 2012 में राहुल यादव से हुई, जो सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं। जितेंद्र यादव कुछ समय के लिए कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन, फिर वापस सपा में आ गए हैं।(फाइल फोटो)
राबड़ी देवी की पांचवीं बेटी का नाम हेमा यादव है, जिनकी शादी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में विनित यादव से हुई है। विनित यादव सक्रिय राजनीति में शामिल हैं।(फाइल फोटो)
लालू यादव की छठी बेटी का नाम धन्नु उर्फ अनुष्का राव है, जिनकी शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव के साथ हुई। इनका परिवार हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है।(फाइल फोटो)
लालू यादव की सबसे छोटी बेटी हैं राजलक्ष्मी यादव। इनकी शादी सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है, जो फिलहाल लोकसभा सांसद हैं। इनका परिवार उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है।(फाइल फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।