MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • ये हैं बिहार के 10 चर्चित आईपीएस, ऐसे लेते थे एक्शन, जिनके नाम से कांपते हैं अपराधी

ये हैं बिहार के 10 चर्चित आईपीएस, ऐसे लेते थे एक्शन, जिनके नाम से कांपते हैं अपराधी

पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव हो रहा है। इस वजह से हर किसी की नजर इस ओर लगी हुई है। क्योंकि यहां धनबल के साथ-साथ बाहुबलियों का वर्चस्व होता है। अपराध की दुनिया में पैर जमाने के बाद कानून से बचने के लिए बाहुबली राजनीति का सहारा लेते हैं। ऐसे में यहां कानून का राज स्थापित करना चुनौती से कम नहीं है। हालांकि ऐसे भी कई आईपीएस अधिकारी हैं, जिनसे ये अपराधी भी खौफ खाते हैं। इनमें से दस चर्चित आईपीएस के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 06 2020, 02:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

पहले बता दें कि बिहार विधानसभा की 248 सीटों पर तीन चरण में मतदान हो रहा है। आखिरी चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग हैं। इस बार 15 जिलों 78 सीटों पर मतदान हो रहा है।

211


डीआईजी मनु महाजन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। साल 2006 में बिहार के कैडर के आईपीएस चुने गए हैं। वो पटना, दरभंगा में काम कर चुके हैं। वो बड़े आपरेशन को खुद लीड करते हैं और एके 47 लेकर पहुंच जाते हैं। उन्हें बिहार पुलिस में सिंघम भी कहा जाता है।
 

311

2016 बैच की आईपीएस लिपि सिंह बिहार के नालंदा जिला की रहने वाली है। पिछले साल उस समय और अधिक चर्चा में तब आ गई थी जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी घटना के बाद उन्हें एएसपी से पदोन्नत करके मुंगेर का एसपी बनाया गया था। लेकिन, इसी साल दशहरे पर हुए हिंसा के बाद उन्हें हटा दिया गया।

411


साल 2015 बैच के आईपीएस विनय तिवारी को 2019 में पटना सेंट्रल के एसपी के तौर पर नियुक्ति मिली थी। वर्तमान में वह पटना के सिटी एसपी के पद पर कार्यरत हैं। वो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की मुंबई गई बिहार पुलिस को लीड कर रहे थे। हालांकि अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
 

511

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के साम्राज्‍य को तहस-नहस करने का श्रेय आईपीएस रतन संजय कटियार को जाता है। बताते हैं कि जब सिवान में दो युवकों को तेजाब से जलाकर मारा गया था तब इन्होंने ही एक्शन लिया था। शहाबुद्दीन के घर छापेमारी की थी। हालांकि तीन घंटे की गोलीबारी के बाद शहाबुद्दीन के घर से पाकिस्‍तान में बने एके-47 राइफल बरामद किया था। वो इस समय पूर्णिया क्षेत्र आईजी हैं।

611

बिहार पुलिस के आईजी कुंदन कृष्‍णन किसी जमाने में काफी चर्चित एसपी थे। बाहुबली विधायक आनंद मोहन इन्‍होंने ही गिरफ्तार किया था, जो आज जेल में हैं। बताते हैं कि आनंद मोहन ने इनपर हाथ छोड़ दिया था। इसपर आईपीएस कुंदन कृष्‍णन ने उन्हें सरेआम पीटा था। इससे पहले गया जेल में कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। कुंदन तब पटना में थे। उन्‍हें जब इस बात का पता चला तो वे अकेले ही एके-47 लेकर मोर्चे पर चले गए थे और सभी अपराधियों का सामना किया था। उन्हें इस समय बिहार पुलिस में एडीजी (मुख्यालय) नियुक्त किया है।

711


वैभव विकास 2003 बिहार कैडर से आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। हालांकि इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनका तबादला कर दिया गया था। बता दें कि उस समय अनंत सिंह पर कोई भी अधिकारी हाथ डालने की हिम्‍मत नहीं कर रहा था। साल 2013 में पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट और उसके पहले बोधगया ब्लास्ट की तफ्तीश करने वाली टीम की अगुआई इन्होंने ही की थी।

811

आईपीएस शिवदीप लांडे की भी बिहार के सबसे चर्चित आईपीएस गिनती होती रही हैं। इन्‍होंने पटना में चल रहे कई सेक्स रैकेट का खुलासा किया था और कई लोगों को गिरफ्तार किया था। लड़कियों के शिकायत पर स्कूल-कॉलेज के पास चक्कर लगाने वाले आवारा लड़कों पर कार्रवाई करते थे। ये कई बार वेश बदलकर भी छापेमारी करते रहे हैं। फिलहाल वो इस समय महाराष्ट्र में एटीएस के डीआईजी बना दिए गए हैं।
 

911


आईपीएस हरप्रीत कौर भी रॉबिनहुड स्‍टाइल में ड्यूटी करती थी। यह ज्‍यादातर वारदात की जगहों पर खुद ही पहुंच जाती हैं। इन्‍होंने मजनूओं के खिलाफ भी अभियान चलाया था।

1011


25 साल पहले बैंक ऑफ इंडिया की हीरापुर शाखा को लूटने पहुंचे लुटेरों पर आईपीएस रणधीर प्रसाद वर्मा अकेले भारी पड़े थे। उन्होंने तीन में से दो लुटेरों को मार गिराया था। हालांकि इस दौरान वे शहीद हो गए थे। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी शिक्षा सेंट जॉन हाई स्कूल तथा पटना कॉलेज में हुई थी। वो 1974 में भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े थे।

1111


आईपीएस आरएस भट्ठी जब बिहार के गोपालगंज, पटना, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में एसपी थे तब अपने कारनामे काफी चर्चित थे। पटना में एक बार इन्‍होंने लालू प्रसाद यादव की गाड़ी रोक ली थी। इतना ही नहीं ये मजनूओं के खिलाफ काफी अभियान चलाते थे। सड़क पर लड़कियां छेड़ते पकड़े जाने पर ये लड़के का बाल काट देते थे। वो बीएमपी का डीजी बनाया गया है।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बिहार वालों की लग गई लॉटरी, बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी
Recommended image2
बांझ महिलाओं को प्रेग्नेंट करो और 10 लाख कमाओं! कभी सुना है ऐसा जॉब ऑफर-अगर नहीं, तो इसे पढ़ें
Recommended image3
Bihar horror: डायन बताकर महिला को ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
Recommended image4
गर्भवती बनाओ और 10 लाख ले जाओ, जानिए कहां निकली ये 'प्रेग्नेंट जॉब सर्विस'?
Recommended image5
नौकरी के बदले ज़मीन घोटाले में लालू यादव परिवार पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, जानिए क्या कहा गया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved