- Home
- States
- Bihar
- किसानों की वजह से इस दुल्हन को 2 किमी चलना पड़ा पैदल, मेहंदी लगे नंगे पैरों से घूंघट में चलती गई
किसानों की वजह से इस दुल्हन को 2 किमी चलना पड़ा पैदल, मेहंदी लगे नंगे पैरों से घूंघट में चलती गई
समस्तीपुर (बिहार). नए कृषि कानून के विरोध को लेकर किसानों द्वारा बुलाए गए मंगलवार को भारत बंद का असर पूरे देश में देखने को मिला। भारत बंद के चलते जगह-जगह जाम का माहौल देखा गया। जहां आम लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। कुछ लोग घंटों बसों और रेल के चलने के इंतजार में बैठे रहे। कहीं शादी कर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन भी चक्का जाम में फंस गए, जिन्हें निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बिहार में तो एक दुल्हन को विदाई के बाद 2 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलना पड़ा।

दरअसल, बिहार के समस्तीपुर में भारत बंद के चलते एक दुल्हन को खासी परेशानी हुई। यह दुल्हन नंगे पैर शादी के लाल जोड़े में करीब 2 किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह कभी घूंघट में से मुस्कुराती तो कभी उसके चेहरे पर गुस्सा दिखाई देता। लेकिन क्या करे वह चाहकर भी किसी से कुछ नहीं कह सकती थी।
बता दें कि दु्ल्हन विदाई के बाद मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जहां दूल्हे की कार मंदिर से 2 किलोमीटर दूर रुकना पड़ा, क्योंकि आगे किसान कृषि कानून के चलते सड़कों पर बैठे धरना दे रहे थे। जिसके चलते दुल्हन को पैदल चलना पड़ा।
भारत बंद समर्थकों ने पूरे रास्ते को जाम कर रखा था। वह जगह-जगह आगजनी कर रहे थे। ऐसे हालतों में दू्ल्हे को बीच में अपनी कार खड़ी करनी पड़ गई। दुल्हन को शादी के बाद गृह प्रदेश से पहले अपने शहर के मंदिरों में रस्म अदा करने के लिए जाना था।
वहीं दुल्हन के साथ मंदिर जा रहीं अन्य महिलओं को तो करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। दुल्हन को करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद ई-रिक्शा मिल गया, जिसमें उसने बची 1 किमी दूरी उससे पूरी की।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।