MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, दिव्यांग संग हीरा कारोबारी की बेटी के लवस्टोरी का ऐसे हुआ The End

साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, दिव्यांग संग हीरा कारोबारी की बेटी के लवस्टोरी का ऐसे हुआ The End

पटना (Bihar) । फेसबुक पर गुजरात में हीरा कारोबारी की बेटी ने बिहार के एक दिव्यांग चार्टर्ड अकाउंटेंट से दोस्ती की। फिर प्यार हुआ और साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। इतना ही नहीं अचनाक प्रेमिका प्लाइट पकड़कर सीधे पटना आ गई। तीन दिन बाद दोनों दूल्हे-दुल्हन बनकर सात फेरे लेने मंदिर पहुंचे कि फिल्मी स्टाइल में लड़की का पिता पुलिस के साथ धमक पड़ा। फिर, क्या पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने ले गई और फिर लिखा-पढ़ी कर गुजरात लेकर रवाना हो गई। लेकिन, गुजरात पहुंचते ही प्रेमिका के सुर बदल गए। उसनें प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए, जिससे पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं, बेटे को उसके प्रेमिका से मिले इस तरह धोखे से परिवार के लोग सदमे में हैं। बताते हैं कि गम में कई दिनों से घर में चूल्हे नहीं जले हैं। दूसरी ओर पीड़ित के पिता ने बिहार सरकार से मदद करने की गुहार लगाई है।  

3 Min read
Author : Ankur Shukla
Published : Sep 03 2020, 12:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110


गुजरात के अंकलेश्वर के रहने वाले हीरा कारोबारी की बेटी तान्या सिंह की पटना के कदमकुआं स्तिथ लोहानीपुर के रहने वाले दिव्यांग चार्टर्ड अकाउंटेंट आकाश से फेसबुक पर दोस्ती हुई। 
 

210


आकाश दोनों पैर से दिव्यांग है। नजदीकियां बढ़ी तो फोन पर भी बात होने लगी। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया और एक साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। यही नहीं, दोनों ने इस दौरान शादी करने का फैसला भी कर लिया। लेकिन, परिवार के लोगों को इसकी खबर नहीं थी। 

310

 तान्या अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए 27 अगस्त को घर से फरार हो गई। वह, सीधे फ्लाइट पकड़कर प्रेमी आकाश के घर पहुंच गई। तीन दिन तक दोनों साथ रहे। रविवार को दोनों गांधी मैदान थाना इलाके के रामगुलाम चौक के पास स्थित धर्मशाला मंदिर में शादी के जोड़े में पहुंचे और शादी रचाने लगे। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

410


बेटी के भागने के बाद परिजनों ने वहां केस किया था। उसका मोबाइल एक-दो दिन बंद था। पुलिस ने लड़की के मोबाइल व फेसबुक को खंगालना शुरू किया तब पता चला कि आकाश से उसकी बराबर बात हो रही थी।  

510


तीन दिन तक दोनों साथ रहे।रविवार को दोनों गांधी मैदान थाना इलाके के रामगुलाम चौक के पास स्थित धर्मशाला मंदिर में शादी के जोड़े में पहुंचे और शादी रचाने लगे। इसी बीच गुजरात पुलिस, कदमकुंआ थाना की पुलिस के साथ मंदिर में पहुंच गई। दोनों को पुलिस ने वहीं, पकड़ लिया गया।

610


बताते हैं कि तान्या अपने को बालिग बता रही थी। गुजरात पुलिस के साथ उसके के परिजन भी आए थे, जो उसे और उसके प्रेमी को कदमकुंआ थाना ले  गए। फिर, कागजी प्रक्रिया करने के बाद पुलिस दोनों को रात में ही विमान से लेकर गुजरात चली गई थी। बताते हैं कि प्रेमिका पुलिस के सामने प्रेमी के साथ रहने से मुकर गई। साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए। इसके चलते प्रेमी समेत उनका पूरा परिवार फिलहाल मुश्किल में है।

710


पीड़िता परिवार के मुताबिक दिव्यांग आकाश पर अंकेलेश्वर के जीआईडीसी थाना में आईपीसी की धारा 366 यानी शादी के लिए मजबूर करने, 363 यानी अपहरण करने और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 यानी लैंगिक उत्पीड़न के तहत केस दर्ज किया गया है।

( प्रतीकात्मक फोटो) 

810


आकाश के पिता विकास शंकर जमुआर ने इस मामले में बिहार सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाया जाए। पिता का आरोप है कि गुजरात पुलिस ने उसके साथ मारपीट भी की है और उसे एक-दो दिन में जेल भेज देगी।

(प्रतीकात्मक फोटो)

910

पिता का कहना है कि मैं दोनों पैर से मजबूर बेटे को जेल से कैसे निकाल पाऊंगा। मेरे पास उतने पैसे भी नहीं है कि मैं वहां जा सकूं। चार दिन से घर में चूल्हा तक नहीं जला है। उसकी मां की हालत खराब है। उस लड़की ने धोखा किया है।

1010


आकाश के पिता ने बताया कि मुझे या परिवार को इस बारे में कुछ मालूम नहीं। परिवार के किसी सदस्य को आकाश और तान्या के बीच फेसबुक में चल रहे प्यार-मोहब्बत की बातों के बारे में कुछ पता नहीं थी।(प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AS
Ankur Shukla

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या दोबारा से होंगे बिहार विधानसभा चुनाव? सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की जन सुराज
Recommended image2
Now Playing
Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Recommended image3
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
Recommended image4
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम
Recommended image5
Weather Warning : इंदौर-जयपुर पटना और लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, 48 घंटे कहां खतरनाक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved