- Home
- Entertainment
- Bollywood
- टाइगर की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा करीना कपूर का भाई, रिलेशन पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
टाइगर की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा करीना कपूर का भाई, रिलेशन पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
मुंबई. टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में काम कर चुकी एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन बॉलीवुड के मॉस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों पिछले कुछ वक्त से एक-दूसरे को डेट करने को लेकर चर्चा में रहते हैं। इनकी केमिस्ट्री भी लोगों को बहुत पसंद आती है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर हीं कबूल था और ना ही कोई ऐलान किया था। लेकिन, दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते रहे हैं, जो कि आउटिंग और फंक्शन्स की हुआ करती थीं। अब पहली बार खुद आदर जैन ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

लेकिन, अब आदर जैन ने तारा सुतारिया के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। आदर ने एक इंटरव्यू में कहा कि तारा उनके लिए बहुत ही स्पेशल हैं और दोनों एक-दूसरे की लाइफ में खुशियां लाना चाहते हैं।
आदर ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों के बीच बहुत अच्छा होने वाला है और वो काफी खुश हैं कि लोग उन दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं।
आदर ने आगे कहा कि 'तारा वो हैं, जो उनके लिए बहुत-बहुत स्पेशल हैं। वो एक-दूसरे को बहुत सारी खुशियां दे रहे हैं। वो दोनों साथ में खूब मस्ती भी करते हैं और लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं।'
'ये बहुत अच्छा है और इसके लिए मैं सब कर सकता हूं।' आदर इन दिनों अपकमिंग मूवी 'हेलो चार्ली' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ अहम किरदार में हैं।
तारा सुतारिया इस फिल्म का सोशल मीडिया पर प्रचार कर रही हैं। आदर ने ये भी बताया कि तारा ने ये फिल्म देख ली है और इसके बाद शाबासी भी दी है। उन्होंने कहा कि 'तारा फिल्म देख चुकी हैं और उन्हेंने इसे बहुत-बहुत ज्यादा पसंद किया।'
'तारा लगातार कहती रहीं, आदर को ये भी लगता है कि उन्होंने पकंज सारस्वत से भी बात की और उन्हें फिल्म और फिल्म के कैरेक्टर के बारे में अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया। ये उनकी फेवरिट मूवी बन गई है।'