MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • आशिकी के एक्टर राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में नानावटी में किया भर्ती

आशिकी के एक्टर राहुल रॉय को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में नानावटी में किया भर्ती

मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) से पॉपुलर हुए एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 52 साल के राहुल जब गलवान घाटी पर बेस्ड फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कर रहे थे तो इसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया। इसके बाद उन्हें फौरन श्रीनगर के अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल लाया गया, जहां वो आईसीयू में एडमिट हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 29 2020, 06:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

राहुल के साथ 'एलएसी' की शूटिंग पर मौजूद रहे एक्टर निशांत सिंह मलकानी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शूटिंग के दौरान टीम मेंबर्स को लगा कि राहुल रॉय ठीक तरीके से बात नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद टीम के लोगों उन्हें दो दिन पहले मिलिट्री हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पता चला कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। 

29

निशांत के मुताबिक, राहुल रॉय को 4-5 दिन की शूटिंग करनी थी। लेकिन करगिल का मौसम अचानक बिगड़ गया। हम लोग यहां -17 डिग्री में शूट कर रहे थे। ज्यादा ठंड के चलते 4 दिन की शूटिंग में 10 दिन का वक्त लग रहा था। 

39

9 फरवरी, 1968 को जन्मे राहुल रॉय इसी साल फरवरी में आशिकी की को-स्टार अनु अग्रवाल के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। यहां राहुल ने अपनी लाइफ के कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए थे। 

49

कपिल ने जब राहुल से उनसे यूनीक हेयरस्टाइल को लेकर सवाल किया तो राहुल ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों से ही वो लंदन में रहने वाले एक दोस्त की स्टाइल को कॉपी करते थे और वही हेयरस्टाइल उन्होंने अपना लिया।

59

शो के दौरान बातचीत में राहुल रॉय ने बताया कि जब आशिकी फिल्म रिलीज हुई थी, तब उन्हें पता चला था कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए ब्लैक में 1500 रुपए तक के टिकट खरीद रहे थे। बता दें कि इसी साल जुलाई में फिल्म को रिलीज हुए 30 साल पूरे होने वाले हैं।

69

राहुल रॉय की स्कूलिंग लॉरेंस स्कूल सनावर (हिमाचल प्रदेश) से हुई। उन्होंने फैशन मॉडल राजलक्ष्मी खानविलकर उर्फ रानी से शादी की। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। राहुल की डेब्यू फिल्म 'आशिकी' 6 महीने तक हाउसफुल चली थी। इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद डायरेक्टर-प्रोड्यूसर्स में उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने की होड़ लग गई थी। यहां तक कि राहुल ने सिर्फ 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर ली थीं।

79

राहुल के मुताबिक, 'आशिकी' के सुपरहिट होने के बाद लगा कि मुझे इसका फायदा नहीं मिल रहा है। मैं परेशान होकर महेश भट्ट के पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं अभी तुम्हें। इसके 6 महीने बाद मेरे पास लगातार फिल्मों के ऑफर आने लगे। हालात ये हो गए कि एक दिन में तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग करता था। बाद में मुझे ऐसा लगा कि मैंने बहुत सी फिल्में साइन कर लीं हैं और मेरे लिए 24 घंटे काम करना बेहद मुश्किल है। इसके बाद मैंने 18 प्रोड्यूसरों के पैसे लौटाए थे।

89

राहुल के मुताबिक, मैं दिल्ली के कोलम्बस स्कूल से पढ़ा हूं। शाहरुख खान मेरे बैचमेट थे। बाद में मां-पिता जी के तलाक के बाद मैं शिमला के बोर्डिंग स्कूल में चला गया। स्कूल खत्म होते ही मुझे स्कॉटलैंड से पढ़ाने का ऑफर मिला था, लेकिन मैं वहां न जाकर कनाडा चला गया अपने भाई के साथ। इसके बाद वापस आया तो दिल्ली के भगत सिंह कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। ग्रैजुएशन के दौरान मॉडलिंग की और फिर एक्टर बन गया।

99

बता दें कि राहुल रॉय ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें अनु अग्रवाल उनकी हीरोइन थीं। इसके बाद वो 'जुनून' (1992), सपने साजन के (1992), 'फिर तेरी कहानी याद आई' (1993), 'नसीब' (1997), 'एलान' (2011) और 'कैबरे' (2019) जैसी फिल्मों में नजर आए। राहुल 'बिग बॉस' के फर्स्ट सीजन (2007) के विनर भी रह चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Battle Of Galwan Cast Fees: सलमान खान की जेब सबसे भारी, चौंका देगी 3 स्टार की फीस
Recommended image2
Mardaani 3 Box Office: 'मर्दानी 3' का दम! 'बॉर्डर 2' की आंधी के बीच 11 दिन में कूटे इतने करोड़
Recommended image3
Rajpal Yadav जेल जाने से पहले हुए इमोशनल, बोले- क्या करूं सर, मेरे पास पैसे नहीं
Recommended image4
Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की दहाड़, इन 3 स्टार्स की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'बॉर्डर 2'
Recommended image5
Border 2 Collection Day 18: चौंका देगी सनी देओल की फिल्म की तीसरे सोमवार की कमाई!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved