- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पत्नी ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी पर अभिषेक ने अभी भी बना रखा है सस्पेंस, लोग बोले नहीं हो रहा सब्र
पत्नी ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी पर अभिषेक ने अभी भी बना रखा है सस्पेंस, लोग बोले नहीं हो रहा सब्र
मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं, इसी बीच अभिषेक बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट किया था, जिससे लोग हैरान हो गए थे। कुछ ने उनसे सवाल पूछा कि आराध्या के साथ खेलने के लिए कोई भाई-बहन आने वाला है क्या। अभिषेक को ट्विवट किए 5 दिन हो गए हैं लेकिन उन्होंने अभी भी सस्पेंस का खुलासा नहीं किया है। अब लोगों का सब्र टूट रहा है और वे कह रहे हैं कि जो भी खुशखबरी को जल्दी बता दो।
17

बता दें कि 5 दिन अभिषेक ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्विटर कर लिखा था, 'दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है। जुड़े रहें!!' इसे पढ़कर लोगों ने पूछना शुरू कर दिया था कि क्या पत्नी ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
अभिषेक ने अपने सरप्राइज को सरप्राइज ही रखा है। उन्होंने कुछ फैन्स के मैसेज पर थम्सअप इमोजी भी दी है।
37
उनके इस सरप्राइज ट्वीट के बाद फैन्स अभी भी उनसे सवाल कर रहे हैं। एक फैन ने पूछा, 'दूसरा?'। दूसरे ने पूछा, 'बेटी के लिए ?'। एक और फैन ने लिखा, 'एक और जूनियर बच्चन आ रहा है?'
47
वहीं, कुछ अन्य ने अजीबोगरीब कमेंट्स भी किए थे। एक ने पूछा था- सलमान खान घर आया है क्या। एक ने लिखा था- डैडी सीएए एनआरसी के बारे में बोलने वाले है क्या। एक ने पूछा क्या फिल्मों से रिटायर हो रहे हो। एक ने कहा था- लगता है इसने 10 ग्रैड पास कर ली है।
57
एक शख्स ने कमेंट किया था- मंदबुध की ट्वीट समझ नहीं आ रही है। कोई हिंट दे दो भाई। एक ने लिखा- इसमें सरप्राइज की क्या बात है हमें पहले से पता है कि जो भी होगा फ्लॉप ही होगा। एक ने पूछा क्या आप पापा बनने वाले हैं। एक ने कहा- आराध्या को भाई मिलने वाला है?
67
वहीं कुछ लोगों ने अभिषेक से उनकी आने वाली फिल्म और वेब सीरीज के बारे में पूछा। कुछ फैन्स ने अभिषेक की वेब सीरीज ब्रीद 2 तो कुछ ने अभिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का नाम लिया।
77
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी। ऐश ने 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। पिछले साल ऐश की एक फोटो वायरल हुई थी, इसके बाद से ही उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें उड़ रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos