- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऐश्वर्या ने बेटी और मां के साथ मनाया पापा का बर्थडे, एक ही फ्रेम में दिखी बच्चन फैमिली: PHOTOS
ऐश्वर्या ने बेटी और मां के साथ मनाया पापा का बर्थडे, एक ही फ्रेम में दिखी बच्चन फैमिली: PHOTOS
मुंबई। ऐश्वर्या राय ने बुधवार को बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ पिता कृष्णराज राय का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर आराध्या जहां यलो-व्हाइट फ्रॉक में बेहद खूबसूरत नजर आईं वहीं ऐश्वर्या ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। ऐश्वर्या ने आराध्या और मां वृंदा के साथ पिता की तस्वीर के सामने फोटो भी क्लिक कराई। बता दें कि कृष्णराज राय का 18 मार्च, 2017 को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में निधन हो गया था। तब से ऐश्वर्या अपने पिता के हर जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं।
15

समधी के जन्मदिन पर पहुंचे अमिताभ बच्चन : समधी कृष्णराज राय के जन्मदिन पर बच्चन फैमिली भी शामिल हुई। इस मौके पर अमिताभ बच्चन पत्नी जया और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। ऐश्वर्या के पिता के जन्मदिन पर पूरी बच्चन फैमिली एक ही फ्रेम में नजर आई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
ऐश्वर्या ने पिछले साल अपने पिता का जन्मदिन स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ मनाया था। यह एनजीओ उन बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाता है, जो शिक्षा के अधिकार से वंचित रह गए हैं।
35
वहीं इस बार ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ डे ऑफ स्माइल्स नामक एनजीओ में जाकर पिता का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान ऐश्वर्या ने वहां के बच्चों को मिठाई भी खिलाई।
45
अभिषेक बच्चन ने भी अपने ससुर के बर्थडे पर उनकी एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ अभिषेक ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डैड, मिस यू।
55
नाना के बर्थडे पर कुछ इस तरह नजर आईं आराध्या बच्चन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos