- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 84 Cr के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अजय देवगन; रोल्स रॉयस से वैनिटी तक, रखते हैं इन 5 महंगी चीजों का शौक
84 Cr के प्राइवेट जेट के मालिक हैं अजय देवगन; रोल्स रॉयस से वैनिटी तक, रखते हैं इन 5 महंगी चीजों का शौक
मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्टअवेटेड फिल्म 'भुज : द प्राइड' (Bhuj The Pride) का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। फिल्म में अजय देवगन वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं, जिन पर भुज की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वैसे, अजय देवगन के पास रियल लाइफ में खुद का जेट प्लेन है। अजय देवगन ने यह जेट 2010 में खरीदा था। इसमें 6 लोगों के बैठने की सुविधा है।

हॉकर 800 नाम के इस जेट की कीमत 84 करोड़ बताई जाती है। अजय इस जेट का इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन्स और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय ने अपने इस जेट को बेच दिया है। वैसे, अजय देवगन के पास जेट के अलावा एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे भी हैं।
90 के दशक में अपना करियर शुरू करने वाले अजय देवगन आज अपनी हर फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलते हैं और वे कारों के शौकीन हैं। अजय ने 2006 में Maserati Quattroporte खरीदी थी। अजय इसे खरीदने वाले पहले भारतीय हैं। इस कार की कीमत लगभग 2.8 करोड़ थी।
इसके अलावा अजय देवगन के पास रोल्स रॉयस कलिनन भी है, जिसे उन्होंने 2019 में 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। अजय देवगन के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर वोग, BMW जेड 4, मर्सडीज बेंज एस क्लास जैसी महंगी कारे हैं।
मुंबई में अजय देवगन जुहू स्थित बंगले शिवशक्ति में रहते हैं। इसके अलावा लंदन में भी अजय देवगन का एक विला है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि उनके इस विला की कीमत 54 करोड़ रुपए है। अजय देवगन अक्सर फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने यहां जाते हैं।
अजय देवगन और काजोल के बंगले 'शिवशक्ति' में वुडनवर्क का काम किया गया है। साथ ही घर की दीवारों को सफेद रंग से पोता गया है। साथ ही घर की दीवारों को खूबसूरत पेंटिंग से सजाया गया है।
काजोल ने अपने घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरती से सजाया है। उनके घर में सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें स्विमिंग पूल, जिम, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स रूम और बड़ा सा गार्डन भी है।
अजय देवगन एक ऐसी वैनिटी वैन के मालिक हैं, जिसे किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं कह सकते। अजय की वैनिटी वैन में एक लैवेटरी, एक कमरा, एक ऑफिस, एक रसोईघर, एक बड़ी स्क्रीन वाली टीवी और बेहतरीन जिम भी है।
अजय देवगन का अपना प्रोडक्शन हाउस Ajay Devgn Films है। उनकी इस कंपनी की वैल्यू करीब 100 करोड़ रुपए है। बता दें कि इस प्रोडक्शन हाउस ने काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' बनाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।