- Home
- Entertainment
- Bollywood
- माथे पर चंदन और हाथों में पूजा का सामान लिए पापा के साथ मंदिर पहुंचीं न्यासा : PHOTOS
माथे पर चंदन और हाथों में पूजा का सामान लिए पापा के साथ मंदिर पहुंचीं न्यासा : PHOTOS
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म की कामयाबी के लिए अजय देवगन गुरुवार को प्रार्थना करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी बेटी न्यासा भी साथ थीं। दोनों को जुहू स्थित एक मंदिर के बाहर देखा गया। न्यासा और अजय देवगन ने माथे पर चंदन लगाया था और उनके हाथ में पूजा का सामान था। इस दौरान न्यासा ने यलो टॉप और ब्लू कलर का लोअर पहना था। सोशल मीडिया पर न्यासा की फोटो देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।
15

मंदिर के बाहर न्यासा को देख एक शख्स ने लिखा- मंदिर में भी फैशन पूरा चाहिए इन्हें। वहीं एक और शख्स ने कहा- इसे इतना भी सेंस नहीं है कि मंदिर में किस तरह जाना चाहिए।
25
बता दें कि इससे पहले काजोल की बेटी न्यासा अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। यहां मेकअप की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।
35
न्यासा अपने पिता अजय के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है'। यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं।
45
मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे वर्ल्ड फेमस शेफ बनें। न्यासा की मां काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। बता दें, न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ एक अच्छी स्विमर भी हैं।
55
न्यासा का जन्म अप्रैल, 2003 में हुआ और अब वो 16 साल की हो चुकी हैं। न्यासा फिलहाल सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos