- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पत्नी और बेटे आरव के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे अक्षय, शाहिद भी पत्नी मीरा के साथ आए नजर
पत्नी और बेटे आरव के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे अक्षय, शाहिद भी पत्नी मीरा के साथ आए नजर
मुंबई। अमिताभ बच्चन के घर रविवार को दिवाली पार्टी हुई। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे। पार्टी में अक्षय कुमार जहां पत्नी ट्विंकल और बेटे आरव के साथ नजर आए तो वहीं शाहिद कपूर भी वाइफ मीरा के साथ पहुंचे। पार्टी में ट्विंकल खन्ना जहां पिंक कलर के गरारा में नजर आईं तो वहीं शाहिद की पत्नी मीरा ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इनके अलावा अक्षय कुमार और बेटा आरव ट्रेडिशनल लुक में दिखे। वहीं शाहिद कपूर क्रीम कलर के कुर्ते-पजामे में नजर आए। इनके अलावा जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा, टाइगर श्रॉफ, तब्बू, मसाबा गुप्ता, पूनम ढिल्लों और उनकी बेटी, कृति खरबंदा, फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी, सुनील शेट्टी और पत्नी माना, वरुण धवन, नताशा दलाल, आफताब शिवदासानी और उनकी पत्नी निन व अदिति राव हैदरी समेत कई सितारे नजर आए।
17

पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे अक्षय कुमार। शाहिद भी पत्नी मीरा के साथ आए नजर।
27
पत्नी माना के साथ सुनील शेट्टी। दूसरी ओर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ वरुण धवन।
37
बेटी पालोमा और बेटे के साथ पहुंचीं पूनम ढिल्लों।
47
पत्नी आयशा और बेटे टाइगर के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ।
57
पत्नी निन दुसांज के साथ आफताब शिवदासानी। दूसरी ओर अदिति राव हैदरी।
67
कृति खरबंदा। दूसरी ओर पत्नी के साथ फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी।
77
पार्टी में पहुंचीं तब्बू और मसाबा गुप्ता।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos