- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मुंबई में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है Alia Bhattका करोड़ों का घर, पास में हैं ये लग्जरी चीजें भी
मुंबई में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है Alia Bhattका करोड़ों का घर, पास में हैं ये लग्जरी चीजें भी
मुंबई. आलिया भट्ट ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बॉलीवुड में कम उम्र में ही अलग पहचान बना ली है। इसके साथ ही वो बॉलीवुड की उन एक्ट्रसेस में एक हैं, जो एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करती हैं। ऐसे में अपनी मेहनत से एक्ट्रेस ने पिछले साल यानी 2020 में बांद्रा स्थित एक 32 करोड़ का घर खरीदा था। लेकिन, इससे पहले उनके पास घर के अलावा कई अल्ट्रा लग्जीरियस चीजें हैं, जिनका उन्हें काफी शौक है। आइए डालते हैं उनकी इन महंगी चीजों पर एक नजर...

आलिया भट्ट ने नवंबर, 2020 में मुंबई के बांद्रा में एक नया घर खरीदा था। एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका ये घर पाली हिल कॉम्प्लेक्स में पांचवी मंजिल पर 2460 स्क्वायर फीट में हैं। इसी कॉम्प्लेक्स में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) 7वीं मंजिल पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट के घर के इंटीरियर को डिजाइन गौरी कान ने किया है।
वहीं, अगर खबरों की मानें तो आलिया भट्ट के पास लग्जरी सेडान बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज है। इस कार की कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वो ऑडी- A6 की मालकिन हैं, यह उनकी पहली कार है, जो उन्होंने साल 2015 में खरीदी थी।
इसके साथ ही बलीवुड में स्टार्स के लिए वैनिटी वैन उनके दूसरे घर की तरह ही होती है। क्योंकि वो अधिकतर समय शूटिंग में बिताते हैं और इस दौरान वैनिटी वैन में मेकअप से लेकर आराम तक करते हैं।
आलिया भट्ट के पास उनकी खुद की वैनिटी वैन है और उन्होंने इसे गौरी खान से ही डिजाइन करवाया है। आलिया भट्ट अक्सर अपने वैनिटी वैन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
आलिया भट्ट के पास मुंबई के अलावा लंदन में भी एक घर है। उन्होंने साल 2018 में घर खरीदा था और उनकी बहन इस घर में रहती है। एक्ट्रेस ने इस घर की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। ब्रिटेन की एक रियल एस्टेट वेबसाइट के हवाले से बताया जाता है कि एक्ट्रेस के घर की कीमत 10.4 करोड़ रुपये से 31 करोड़ रुपये के बीच है।
आलिया भट्ट गाड़ियों की शौकीन हैं और उनके पास कार का अच्छा खासा कलेक्शन है। एक वेबसाइट के अनुसार आलिया भट्ट के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है, जिसकी कीमत 1.74 करोड़ रुपए बताई जाती है।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।