- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आलिया-रणबीर शादी लाइवः 4 पंडितों ने पढ़े मंत्र तो करण जौहर ने बांधी फेरों की गांठ, शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
आलिया-रणबीर शादी लाइवः 4 पंडितों ने पढ़े मंत्र तो करण जौहर ने बांधी फेरों की गांठ, शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी चार पंडितों ने कराई। वहीं आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ बांधी है। शादी के लिए नीतू कपूर के घर 'वास्तु' (Vastu) में कपूर और भट्ट फैमिली के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी पहुंचे। आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और भाई राहुल भट्ट भी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा कपूर फैमिली से करीना, करिश्मा के अलावा शशि कपूर के बेटे, शम्मी कपूर की पत्नी, बेटी और दामाद समेत कई लोग शादी में शामिल हुए। शादी के लिए वास्तु पहुंचे ये मेहमान..

छोटी बहन आलिया भट्ट की शादी में शामिल होने के लिए बहन शाहीन भट्ट मां सोनी राजदान के साथ वास्तु के लिए निकल गई हैं। बता दें कि शाम 4 बजे से शादी शुरू होगी।
महेश भट्ट बेटी पूजा भट्ट के साथ वास्तु पहुंचे। इस दौरान पूजा भट्ट ग्लिटरी ड्रेस में नजर आईं। बता दें कि आलिया भट्ट पूजा की सौतेली बहन हैं।
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। इस दौरान करीना ने हैवी ज्वैलरी पहनी थी।
बेटे की शादी के लिए वेडिंग वेन्यू के निकलीं नीतू कपूर। साथ में उनकी नातिन समारा भी दिखीं। समारा रिद्धिमा साहनी की बेटी हैं।
वहीं शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी बेटी कंचन देसाई के साथ वास्तु के बाहर नजर आईं। बता दें कि वास्तु में कपूर और भट्ट फैमिली के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पीले कलर के लहंगे में नजर आईं। बता दें कि नव्या आलिया की मेहंदी सेरेमनी में भी पहुंचीं थीं।
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर लव रंजन भी वास्तु पहुंच चुके हैं। लव रंजन व्हाइट ड्रेस के साथ बियर्ड लुक में नजर आए। उन्होंने गॉगल लगा रखा था।
आलिया-रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए शशि कपूर के बेटे करण कपूर भी पहुंचे। इस दौरान करण कुर्ते-पजामे और जैकेट में नजर आए।
रणबीर-आलिया की शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर भी वास्तु पहुंच चुके हैं। इस दौरान करण पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए।
रणबीर कपूर की शादी के लिए शशि कपूर के छोटे बेटे कुणाल कपूर भी फैमिली के साथ पहुंचे। कुणाल व्हाइट कुर्ते-पजामे और जैकेट में दिखे।
शम्मी कपूर के दामाद केतन देसाई भी वास्तु पहुंच चुके हैं। बता दें कि केतन देसाई की शादी शम्मी कपूर की बेटी कंचन से हुई है।
भतीजे रणबीर कपूर की शादी के लिए वास्तु पहुंचे रणधीर कपूर। इस दौरान रणधीर कपूर ने एक पल के लिए भी अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया।
आलिया-रणबीर की शादी में पहुंचे अयान मुखर्जी। बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया-रणबीर साथ दिखेंगे।
आलिया-रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची रणबीर की बुआ रीमा जैन। इस दौरान रीमा जैन पिंक एंड सिल्वर साड़ी में नजर आईं।
ये भी पढ़ें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।