- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अपनी जिंदगी के काले दिन को यादकर भावुक हुए अमिताभ, बोले-'तब पिता को पहली बार रोते देखा'
अपनी जिंदगी के काले दिन को यादकर भावुक हुए अमिताभ, बोले-'तब पिता को पहली बार रोते देखा'
मुंबई. बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने जिंदगी से जुड़े किस्से-कहानियां शेयर करते रहते हैं। ऐसे में बिग बी ने 38 साल पुराना जिंदगी का बड़ा हादसा शेयर किया है। वो अपनी फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उन्होंने लंबे समय तक अस्पताल में एक जंग लड़ी थी। उस हादसे के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन अब एक्टर ने इसी घटना से जुड़ी एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। जब रो पड़े थे अमिताभ के पिता...

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर एक्टर के एक फैन ने सोशल मीडिया पर थ्रो बैक फोटो शेयर की है, जिसमें बिग बी अपने पिता और अभिषेक संग नजर आ रहे हैं। उस फैन ने तो सिर्फ महानायक को बधाई दी थी, लेकिन एक्टर तो पुरानी यादे ताजा हो गई थी।
फैन की उस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने उसके पीछे की कहानी को बयां किया है। वो बताते हैं कि 'एक फैन बता रहे हैं कि उनके 45 फॉलोअर्स हो गए हैं, लेकिन ये तस्वीर तो काफी कुछ और बयां करती है।'
'ये वो समय था जब वो कुली एक्सीडेंट के बाद ठीक होकर घर आया था। ये पहली बार था जब उन्होंने अपने पिता को टूटते हुए देखा। अभिषेक भी बड़ी चिंता में उन्हें देख रहे थे।
सोशल मीडिया पर बिग बी का ये भावुक पोस्ट वायरल हो गया है। कई फैंस का भी वो दर्द ताजा हो गया जब वो लगातार सिर्फ एक्टर की सलामती की दुआ मांग रहे थे। इस वायरल फोटो पर फैंस की तरफ से लगातार रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहा है। अब कहने को तो ये पोस्ट 45 मिलियन फॉलोअर्स को लेकर थी, लेकिन यहां सभी का ध्यान फिर 38 साल पुरानी घटना पर चला गया।
इस घटना के दौरान अमिताभ बच्चन को इन्फेक्शन भी हो गया था, जिसके चलते उनका 75 फीसदी लिवर कम नहीं करता है। वो 25 फीसदी लिवर के सहारे जीवित हैं। इस घटना के बाद बिग बी की जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका है। उन्होंने अपने करियर में एक अलग ही मुकाम भी हासिल कर लिया है।
अब अमिताभ बच्चन को पूरी दुनिया भी उन्हें एक लेजेंड के तौर पर देखती है। 78 साल की उम्र में भी एक्टर के पास काम की कोई कमी नहीं है। वो टीवी पर भी एक्टिव दिख रहे हैं और फिल्मों में भी उनका बोलबाला है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।