- Home
- Entertainment
- Bollywood
- टूट चुकीं 2 शादियां, बेटी की उम्र की लड़की से उड़ीं अफेयर की खबरें; विवादों से भरी है अनुराग कश्यप की लाइफ
टूट चुकीं 2 शादियां, बेटी की उम्र की लड़की से उड़ीं अफेयर की खबरें; विवादों से भरी है अनुराग कश्यप की लाइफ
मुंबई। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों मुश्किल में हैं। दरअसल, बुधवार को उनके घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी। बीते दो दिनों से उनके घर पर आईटी के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में करीब 350 करोड़ रुपए की हेराफेरी के सबूत मिले हैं। वैसे, अनुराग कश्यप का विवादों से पुराना नाता रहा है, फिर चाहे उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल। अनुराग कश्यप अक्सर विवादों में घिरते रहे हैं। बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो अनुराग ने एक नहीं, बल्कि दो शादियां कीं लेकिन एक भी सफल नहीं रही।

अनुराग कश्यप की पहली शादी 17 साल पहले 2003 में आरती बजाज के साथ हुई थी। आरती एक जानी मानी फिल्म एडिटर हैं और वो अनुराग की कई फिल्मों की एडिटिंग भी कर चुकी हैं। हालांकि ये रिश्ता 6 साल बाद टूट गया। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आलिया कश्यप है।
आरती बजाज से तलाक होने के बाद अनुराग ने 2011 में इंडस्ट्री में पैर जमा रहीं 11 साल छोटी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी की। हालांकि ये शादी भी कामयाब नहीं रही और 4 साल बाद ही 2015 में कल्कि और अनुराग का तलाक हो गया।
कल्कि से अलग होने के बाद अनुराग का नाम एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ भी जुड़ा। दोनों के बारे में लंबे समय तक अफेयर की खबरें चलीं। हालांकि, बाद में कहा गया कि इनके बीच सीरियस कुछ भी नहीं था और दोनों के रास्ते अलग हो गए।
हुमा से अफेयर की खबरों से छुटकारा मिलने के बाद 2016 में अनुराग कश्यप का नाम खुद से 21 साल छोटी मीडिया स्टूडेंट शुभ्रा शेट्टी के साथ जुड़ा। जून 2017 में अनुराग ने भी इस अफेयर पर उस वक्त मुहर लगा दी, जब अपनी सो-कॉल्ड गर्लफ्रेंड शुभ्रा के साथ उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं। इनमें दोनों कोजी नजर आ रहे थे।
दरअसल, अनुराग और शुभ्रा को कई बार इवेंट्स और पार्टियों में साथ-साथ देखा गया। डिजाइनर मसाबा गुप्ता की संगीत सेरेमनी में भी शुभ्रा मौजूद थीं और खुद अनुराग ने उनकी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “Hottie at the wedding”. इस फोटो में उन्होंने शुभ्रा को टैग किया था। इन्हीं सबके चलते मीडिया में चर्चा शुरू हुई कि शुभ्रा अनुराग को डेट कर रही हैं और उनके साथ लिव-इन में रह रही हैं।
हालांकि, बाद में खुद अनुराग कश्यप ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था। अफेयर की खबर का खंडन करने के लिए अनुराग ने एक फोटो का सहारा लिया, जिसमें वे शुभ्रा के अलावा एक अन्य फ्रेंड के साथ भी दिख रहे हैं। अनुराग की मानें तो इसी फोटो में से सिर्फ शुभ्रा और उन्हें दिखाकर मीडिया ने स्टोरी बनाई। जब उनसे पूछा गया कि खबर में सच्चाई कितनी है तो उन्होंने कहा- फोटो सब कुछ बोल रही है, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे अनुराग का बचपन कई शहरों में गुजरा। उन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून और ग्वालियर में की। अनुराग ने शुरुआती दौर में ब्लैक फ्राइडे, देव डी और गुलाल जैसी कई फिल्में कीं लेकिन उन्हें पहचान 2012 में आई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली।
अनुराग इंडस्ट्री के उन नामों में से हैं, जिनकी सलमान खान के साथ जिनकी अनबन रही है। दरअसल, अनुराग जब सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' का स्क्रीनप्ले लिख रहे थे तो उन्हें सलमान में यूपी का लड़का दिखाई नहीं देता था। अनुराग को एक दिन प्रोड्यूसर का फोन आया और उन्हें बताया गया कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। कई बार अनुराग ने खुद कहा है कि वो और सलमान एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं।
अनुराग कश्यप को जेएनयू स्टूडेंट्स और कन्हैया कुमार का सपोर्ट करते हुए भी देखा जा चुका है। वो सीएए आंदोलन के समय दिल्ली में प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने भी पहुंचे थे। 2017 में अनुराग कश्यप ने लव जिहाद और हिंदुत्व पर भी विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- इसलिए ऐसा ही होता है लव जिहाद, गौरक्षा इनका इस्तेमाल कर हिन्दुत्व अपनी गंदगी को छिपाने का काम करता है।
अनुराग कश्यप को जेएनयू स्टूडेंट्स और कन्हैया कुमार का सपोर्ट करते हुए भी देखा जा चुका है। वो सीएए आंदोलन के समय दिल्ली में प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने भी पहुंचे थे। 2017 में अनुराग कश्यप ने लव जिहाद और हिंदुत्व पर भी विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- इसलिए ऐसा ही होता है लव जिहाद, गौरक्षा इनका इस्तेमाल कर हिन्दुत्व अपनी गंदगी को छिपाने का काम करता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।