- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आशुतोष गोवारीकर ने दिया रवीना टंडन, पूजा भट्ट के साथ सोलो हीरो का किरदार,दीपक तिजोरी की किस्मत ने कर दिया साइड
आशुतोष गोवारीकर ने दिया रवीना टंडन, पूजा भट्ट के साथ सोलो हीरो का किरदार,दीपक तिजोरी की किस्मत ने कर दिया साइड
एंटरटेनमेंट डेस्क, Ashutosh Gowarikar gave the Deepak Tijori role of solo hero with Raveena Tandon Pooja Bhatt: बॉलीवुड के टेलेंटिड साइड हीरो में सबसे पहला नाम तलाशे तो वो शायद दीपक तिजोरी का होगा, प्रतिभाशाली होने के बावजूद ये जनाब मैन स्ट्रीम के हीरो नहीं बन पाए, हमेशा हीरो के दोस्त ही रहे । हालांकि ऐसा नहीं कि इन्हें किसी ने मौका नहीं दिया, लगान, स्वदेस और जोधा अकबर जैसी फिल्मों के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपनी फिल्म पहला नशा में लीड रोल दिया था। देखें इतने बड़े स्टार्स से सजी फिल्म में लीड रोल करने वाले दीपक तिजोरी आखिर क्यों फिर हीरो नहीं बन पाए...

दीपक तिजोरी का जन्म 28 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद वे फिल्मों की तरफ मुड़ गए।
पहला नशा मूवी में प्रख्यात फिल्म मेकर आशुतोष गोवारीकर ने उन्हें साल 1993 में, सोलो हीरो के रूप में साइन किया था। उनके साथ दो-दो हीरोइन थी। वहीं रवीना टंडन और पूजा भट्ट के अलावा कुछ देर के लिए जूही चावला भी फिल्म में दिखाई दी थी, इसके साथ ही इस मूवी में आमिर और शाहरूख खान ने भी कैमियो का रोल प्ले किया था।
आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowarikar) को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे टेलेंटिड डायरेक्टर में शुमार किया जाता है। लेकिन उनकी दीपक तिजोरी के लीड हीरो वाली फिल्म नशा, जिसमें कई सारे बड़े स्टार भी मौजूद थे बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। पहला नशा, एक कॉमेडी -इरोटिक-थ्रिलर मूवी थी।
ये फिल्म दीपक तिजोरी के इर्दगिर्द ही घूमती है। इसका मुख्य किरदार मुंबई में एक संघर्षरत एक्टर था, जो अपने बड़े ब्रेक की तलाश में था। ये मूवी ब्रायन डी पाल्मा की 1984 की फिल्म बॉडी डबल से इंसपायर थी।
दीपक तिजोरी को अपनी पहली लीड कैरेक्टर वाले प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें थीं, वहीं पहला नशा दर्शकों का दिल जीतने में सफल नहीं हो सकी थी।
वहीं दीपक की टिनसेल टाउन में इसके जरिए पैर जमाने की कोशिश भी फ्लॉप हो गई। हालांकि उनकी सपोर्टिंग हीरो वाली फिल्में सुपरहिट हुई है। दीपक तिजोरी को अक्षय कुमार के साथ खिलाड़ी से पहचान मिली।
खिलाड़ी मूवी में अक्षय के साथ दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का, सबीहा अहम रोल में थे। इस फिल्म में उनका कैरेक्टर भले ही सपोर्टिंग एक्टर का था, लेकिन ये किरदार हीरो पर भारी पड़ा था।
दीपक तिजोरी ने अंजाम फिल्म में काम किया था, इसमें शाहरूख खान लीड हीरो थे, लेकिन फिल्म में माधुरी दीक्षित के पति की भूमिका दीपक तिजोरी ने निभाई थी।
दीपक तिजोरी ने दिल है कि मानता नहीं, आइना, दिल तेरा आशिक, अफसाना प्यार का, खिलाड़ी, आंसू बने अंगारे, पहला नशा, जानम, संतान, छोटी बहू, में अहम किरदार निभाया।
वहीं दीपक ने अंजाम, साजन का घर, दि जेंटलमैन, गैंगस्टर, नाजायज, बादशाह, वास्तव, दुल्हन हम ले जाएंगे, प्यार दीवाना होता है, कभी हां कभी ना, प्रेम, सरहद, राजा, गुलाम, ये है मुंबई मेरी जान,, फरेब और राजा नटवरलाल जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें
Sex Clip Leak होने के बाद अंजली अरोड़ा ने कराया बोल्ड फोटोशूट, हॉट ड्रेस में कहर ढाती दिखीं, PHOTOS
24 साल बड़े एक्टर संग लिपलॉक कर Liger की मां ने मचाया था बवाल , इनके SEX सीन्स भी हुए वायरल
ट्रांसपेरेंट टॉप में आलिया भट्ट ने दिखाया बढ़ा पेट, पत्नी संग रोमांटिक रणबीर कपूर ने किया ऐसा इशारा
अकड़ में मारे गए आमिर खान तो अक्षय कुमार ने खेला माइंड गेम, करोड़ों में कर डाली Cuttputlli की डील
50-60 करोड़ फीस लेने वाले इन साउथ के दिग्गजों का नहीं चला बॉलीवुड में जलवा, 3 को छोड़ बाकी सब Flop
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।