- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्या पंजाब की कैटरीना भी करने जा रहीं शादी, वेडिंग प्लान को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा
क्या पंजाब की कैटरीना भी करने जा रहीं शादी, वेडिंग प्लान को लेकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट पंजाब की कैटरीना उर्फ शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी वजह से वो खबरों में आ ही जाती हैं। बिग बॉस ने उन्हें काफी नेम और फेम दिया। इसमें उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था और उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ था। शो में लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया था। शहनाज और सिद्धार्थ दोनों शो के बाद भी अक्सर स्पॉट किए जाते रहे हैं और फैंस सोशल मीडिया पर भी इनसे शादी करने की गुजारिश कर चुके हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुद अपने शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं शहनाज...

शहनाज गिल हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं और फैंस के साथ ढेर सारी मजेदार बातें की थी। इसी दौरान उन्होंने मैरिज प्लान्स के बारे में भी बात की थी।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान शहनाज से एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया था तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि 'शादी? उनकी उम्र नहीं है शादी की। अभी उनके पास टाइम नहीं है। अगर वो स्ट्रगलर होतीं तो वो पक्का शादी कर लेतीं और उनके बच्चे भी हो गए होते।'
शहनाज गिल ने आगे कहा कि 'अभी उनके मेहनत करने का समय है और वो मेहनत कर भी रही हैं। वो शादी के बारे तब सोचेंगी। जब उनका मन करेगा।'
अगर शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो बिग बॉस से निकलने के बाद कई प्रोजेक्ट्स मिले। वो कई हिट म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाया था, जो हिट हो गया था।
शहनाज गिल की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है फिर चाहे वो रील हो या रियल लाइफ में हो। बिग बॉस के घर में दोनों की जोड़ी खूब सराहा गया था। अब दोनों को स्क्रीन पर भी फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।
बता दें, सिद्धार्थ और शहनाज दोनों साथ में दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। एक तो दर्शन रावल का 'भुला दुंगा' और दूसरा टोनी कक्कड़ का 'शोना शोना'। दोनों ही गाने हिट रहे हैं।
गौरतलब है कि शहनाज गिल इसके अलावा बिग बॉस से निकलने के बाद अपने ट्रांसफॉर्मेशन के चलते भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना काफी वजन कम कर लिया था। अब वो पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और हॉट लगने लगी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।