- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस के चौथे में नहीं पहुंचा कोई बड़ा स्टार, 15 अगस्त को ली थी अंतिम सांस
'पति पत्नी और वो' की एक्ट्रेस के चौथे में नहीं पहुंचा कोई बड़ा स्टार, 15 अगस्त को ली थी अंतिम सांस
मुंबई। गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस विद्या सिन्हा (72) का बीते गुरुवार 15 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया था। उनका चौथा (प्रेयर मीट) रविवार को यारी रोड स्थित आकांक्षा टावर में रखा गया। इसमें एक्टर किरण कुमार, कुनिका सिंह और प्रतिमा काजमी के अलावा बॉलीवुड से कोई बड़ा स्टार नहीं पहुंचा। बता दें कि विद्या को सांस लेने में तकलीफ के चलते जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। विद्या आखिरी बार सीरियल ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने दादी का किरदार निभाया था।
14

विद्या सिन्हा की प्रेयर मीट में पहुंचे एक्टर किरण कुमार।
24
विद्या सिन्हा की प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सिंह।
34
विद्या सिन्हा की प्रेयर मीट में एक्ट्रेस प्रतिमा काजमी।
44
इससे पहले अमिताभ ने संजीव कुमार के साथ विद्या सिन्हा की कुछ फोटोज को रीट्वीट करते हुए लिखा, "यह जानकर बहुत दुख हुआ। एक अच्छी कलाकार। फैमिली के लिए प्रार्थनाएं और सांत्वना।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos