- Home
- Entertainment
- Bollywood
- लंबी बीमारी के बाद जब सामने आया बॉलीवुड एक्टर्स का शॉकिंग लुक, देखकर हर कोई रह गया था हैरान
लंबी बीमारी के बाद जब सामने आया बॉलीवुड एक्टर्स का शॉकिंग लुक, देखकर हर कोई रह गया था हैरान
मुंबई। 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद लता मंगेशकर को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली और वो अपने घर पहुंचीं। इसी बीच उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीमारी के बाद लता मंगेशकर को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। फोटो में लता जी बेहद कमजोर नजर आ रही हैं। वैसे, लता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर-एक्ट्रेसेस रहे हैं, जो लंबी बीमारी के बाद जब सामने आए तो उनका लुक बेहद शॉकिंग था। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में।
17

विनोद खन्ना : 70 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए विनोद खन्ना को गॉल ब्लैडर का कैंसर था। 27 अप्रैल, 2017 को उनका निधन हो गया था। बीमारी का पता चलने के बाद उन्हें कई दिनों तक अस्पलात में भी भर्ती रखा गया था। विनोद खन्ना की मौत से पहले गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर से उनकी एक फोटो सामने आई थी जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। दरअसल डेथ से पहले वे बेहद कमजोर हो गए थे।
27
1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से भी दूरी बना ली। 4 दिसंबर, 2017 को तीन हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद शशि कपूर का निधन हो गया था। बीमारी से कुछ दिनों पहले उनकी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे थे।
37
आमिर खान की पॉपुलर फिल्म 'लगान' के ईश्वर काका उर्फ श्रीवल्लभ व्यास की लंबी बीमारी के बाद 7 जनवरी 2018 को जयपुर में डेथ हो गई थी। डेथ से कुछ साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें पैरालिसिस अटैक आया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत काफी खराब थी और वे सिर्फ लिक्विड डायट ही ले रहे थे। बीमारी के दौरान उनकी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था।
47
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कादर खान का जनवरी, 2019 में 81 साल की उम्र में कनाडा के एक हॉस्पिटल में निधन हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कादर खान के घुटनों की सर्जरी बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें चलने में तकलीफ होने लगी थी। इसके बाद वो कनाडा में बेटे के पास ही रहकर इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उनकी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था।
57
सोनाली बेन्द्रे को जुलाई, 2018 में हाई ग्रेड कैंसर डिटेक्ट हुआ था और उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। इसके बाद सोनाली ने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया और लंबी लड़ाई के बाद इस खतरनाक बीमारी को मात दी। बीमारी के बाद न्यूयॉर्क में इलाज के दौरान सोनाली का एक फोटो सामने आया था, जिसमें उनका शॉकिंग लुक देख सभी हैरान थे।
67
मनीषा कोइराला को 2012 में ओवेरियन कैंसर का पता चला। इसके बाद दिसंबर, 2012 में उन्होंने अमेरिका में कैंसर का इलाज कराया। सर्जरी के बाद मनीषा कोइराला की फोटोज मीडिया में खूब वायरल हुई थीं, जिनमें उनका लुक काफी शॉकिंग था।
77
परवीन बाबी 20 जनवरी 2005 को 55 साल की उम्र में अपने घर में मृत पाई गई थीं। मौत के करीब 72 घंटे बाद लोगों को इसका पता चला था। वे सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। इसके साथ ही परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी जूझ रही थीं। बीमारी के दौरान परवीन की शॉकिंग फोटो भी खूब वायरल हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos