- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ऐश्वर्या सलमान से रेखा अमिताभ तक, अटूट प्यार के बाद भी अधूरी रह गईं ये 11 प्रेम कहानियां
ऐश्वर्या सलमान से रेखा अमिताभ तक, अटूट प्यार के बाद भी अधूरी रह गईं ये 11 प्रेम कहानियां
मुंबई। वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। 13 फरवरी को Kiss डे है। वैसे, बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं, जिनका प्यार सालों बाद भी बरकरार है और वो आज भी साथ हैं। लेकिन इसी बॉलीवुड में कुछ ऐसे कपल्स भी रहे हैं, जिनका प्यार मंजिल तक नहीं पहुंच पाया। वेलेन्टाइन वीक में हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 जोड़ियों के बारे में, जो चाहकर भी साथ नहीं रह पाए और इनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। भले ही अब इन कपल्स के रास्ते जुदा हो गए हों लेकिन इन लव स्टोरीज के बारे में लोग आज भी बात करते हैं।
111

सलमान खान और ऐश्वर्या राय : फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में पहली और आखिरी बार नजर आई इस जोड़ी को इंडस्ट्री की मोस्ट चार्मिंग जोड़ी माना गया था, पर दोनों का रिश्ता इस कदर टूटा कि अब ये एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में ज्यादा दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। बाद में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और सलमान अब तक सिंगल हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

211
अमिताभ बच्चन-रेखा : ये प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे नाकाम लव स्टोरीज में से एक है। इस जोड़ी को न सिर्फ इंडस्ट्री में पसंद किया जाता था, बल्कि इनके फैन्स भी इन्हें हमेशा साथ देखना पसंद करते थे। फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर ये अनजान दिल एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन अमिताभ ने कभी अपने प्यार को एक्सेप्ट नहीं किया। वहीं, रेखा हमेशा इसके लिए तैयार थीं। कुछ सालों बाद जया से शादी कर अमिताभ ने ये रिश्ता ही खत्म कर दिया। 1981 में यश चोपड़ा ने अमिताभ और रेखा के रिश्ते को लेकर फिल्म 'सिलसिला' बनाई थी। इस फिल्म में बिग बी की पत्नी जया ने भी अहम रोल प्ले किया था। इस फिल्म में ही अमिताभ-रेखा आखिरी बार साथ दिखे थे।
311
अक्षय कुमार और रवीना टंडन : 90 के दशक में रवीना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। इसी दौरान वो अक्षय कुमार को दिल दे बैठीं। फिल्म 'मोहरा' के वक्त दोनों काफी करीब आ गए थे। रवीना तो इस रिश्ते के लिए सीरियस थीं, लेकिन अक्षय की इमेज एक लवर ब्वॉय की थी। अक्षय को हर दूसरी लड़की से प्यार हो जाता था। उस वक्त उनका नाम शिल्पा शेट्टी से भी जुड़ा था। अक्षय के इस नेचर के कारण रवीना ने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा और दोनों अलग हो गए।
411
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त : फिल्म 'साजन' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित काफी करीब आ गए थे। उस वक्त उनका प्यार इंडस्ट्री में सुर्खियां बन चुका था। तब संजय शादीशुदा थे, लिहाजा ये रिश्ता माधुरी के पिता को जरा भी पसंद नहीं था, लेकिन फिल्म 'खलनायक' के दौरान जब संजय दत्त जेल गए तो माधुरी ने भी उनसे दूरी बना ली। और दोनों की प्रेम कहानी भी अधूरी ही रह गई।
511
करीना कपूर और शाहिद कपूर : 2004 में पहली बार शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म फिदा में दिखे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई। हालांकि 3 साल बाद ही 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी और इनकी प्रेम कहानी का भी दि एंड हो गया। बाद में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली तो वहीं शाहिद ने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत का हाथ थाम लिया।
611
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन : बॉलीवुड के दो बड़े खानदान कपूर और बच्चन रिश्ते में बंधने जा रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर की शादी के चर्चे थे। लेकिन इसी बीच खबरें आईं कि दोनों के बीच मनमुटाव की वजह से रिश्ता टूट गया है। हालांकि बाद में ऐसा कहा गया कि करिश्मा कपूर की मां बबीता को अभिषेक बच्चन पसंद नहीं थे। वहीं जया बच्चन को भी शादी के बाद करिश्मा का फिल्मों में काम करना स्वीकार नहीं था। इसके बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। हालांकि बाद में करिश्मा का तलाक भी हो गया।
711
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण : रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली, जबकि रणबीर का नाम अब आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है।
811
शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय : एक वक्त था जब रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे। किसी काम के सिलसिले में जब रीना लंदन गई हुई थीं, तो शत्रुघ्न ने पूनम से शादी कर सबको चौंका दिया था। जब रीना को शादी की खबर लगी तो वो भड़क गईं और तुरंत वापस आकर उन्होंने शत्रुघ्न से इसका जवाब मांगा। शादी के कई सालों बाद तक वो रीना से मिलते रहे। लेकिन इस रिश्ते का खात्मा क्यों हुआ, इसका जवाब कोई नहीं जानता।
911
मधुबाला और दिलीप कुमार : दिलीप कुमार, मधुबाला के दीवाने थे। एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले इस कपल का रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान को ये रिश्ता पसंद नहीं था। खबरों की मानें तो दिलीप और मधुबाला की बात सगाई तक पहुंच गई थीं लेकिन शादी से पहले दिलीप ने मधुबाला के सामने शर्त रख दी कि वे शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी और ना ही अपने पिता से कोई रिश्ता रखेंगी। मधुबाला अपने पिता से बेहद प्यार करती थीं। उन्हें दिलीप की यह शर्त बिलकुल पसंद नहीं आई और दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट आनी शुरू हो गई। कुछ दिन बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।
1011
नरगिस और राज कपूर : नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी भी फिल्म इंडस्ट्री में बेहद चर्चित रही, लेकिन इस रिश्ते का दुखद अंत हुआ। नरगिस से प्यार होने से पहले ही राज कपूर शादीशुदा थे। वो न नरगिस को छोड़ना चाहते थे और न ही अपने परिवार को। जब नरगिस को इस बात का अहसास हुआ तो वो बिल्कुल टूट गई थीं। यहां तक कि उन्होंने खुदकुशी तक का मन बना लिया था, लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी में सुनील दत्त आए और फिर दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों ही इस दुनिया में नहीं है।
1111
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती : योगिता बाली से शादी के बाद मिथुन का श्रीदेवी के साथ अफेयर हुआ। 1984 में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' की शूटिंग के दौरान मिथुन और श्रीदेवी की नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा तो यहां तक गया था कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है। जब योगिता को दोनों के अफेयर की भनक लगी तो उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद मिथुन ने श्रीदेवी से रिश्ता खत्म कर दिया। इस तरह दोनों की लव स्टोरी अधूरी रह गई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos