MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बेहद खूबसूरत हैं बॉलीवुड के इन 12 खूंखार विलेन्स की पत्नियां, 1 मिस इंडिया तो 2 रह चुकी हैं हीरोइन

बेहद खूबसूरत हैं बॉलीवुड के इन 12 खूंखार विलेन्स की पत्नियां, 1 मिस इंडिया तो 2 रह चुकी हैं हीरोइन

मुंबई। बॉलीवुड के खूंखार विलेन्स के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत पत्नियों के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। मसलन फिल्म घातक में कात्या का रोल करने वाले डैनी की पत्नी का नाम गावा है और वे सिक्किम की राजकुमारी हैं। इसी तरह कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत मिस इंडिया रह चुकी हैं। स्वरूप संपत जानी-मानी एक्ट्रेस भी हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड विलेन्स की खूबसूरत वाइफ के बारे में।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 10 2021, 02:51 PM IST| Updated : Jul 16 2021, 06:55 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

गुलशन ग्रोवर-कशिश
गुलशन ग्रोवर ने अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक लेकर कशिश ग्रोवर के साथ दूसरी शादी की है। गुलशन ग्रोवर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है और वो आज भी एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं।

212

आशुतोष राणा-रेणुका शहाणे
आशुतोष की वाइफ हैं रेणुका शहाणे। रेणुका ने कुछ फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है। हालांकि, अब वे लाइमलाइट से दूर हैं। दोनों ने 2001 में शादी की थी। उनके दो बेटे सत्येन्द्र राणा और शौर्यमान राणा हैं।

312

प्रकाश राज-पोनी वर्मा
प्रकाश राज की दूसरी वाइफ हैं पोनी वर्मा। दोनों ने 2010 में शादी की थी। उनकी पहली वाइफ का नाम है ललिता कुमारी है, जिनसे वे 2009 में अलग हो गए। प्रकाश और पोनी की लव मैरिज है। पोनी कोरियोग्राफर हैं। प्रकाश ने साउथ की फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है।

412

डैनी-गावा
डैनी की पत्नी गावा लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। कहने को तो दोनों की अरेंज मैरिज है, लेकिन शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों की शादी 1990 में हुई थी और उनके दो बच्चे बेटा रिन्जिंग डेन्जोंगपा और बेटी पेमा डेन्जोंगपा हैं।

512

रंजीत-आलोका
रंजीत ने कई फिल्मों में विलेन का रोल किया है। उन्होंने 1986 में आलोका बेदी से शादी, जिससे उनकी मुलाकात चंकी पांडे की मां स्नेहलता ने करवाई थी। दोनों के दो बच्चे बेटी दिव्यंका बेदी और बेटा चिरंजीव हैं। बता दें कि आलोका लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।

612

शक्ति कपूर-शिवांगी
शक्ति कपूर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उन्होंने शिवांगी कोल्हापुरे से 1982 में शादी की थी। शिवांगी लाइमलाइट से दूर रहती हैं और ज्यादा अपने फैमिली फंक्शन में ही शामिल होती हैं। वे एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन हैं। शिवांगी की बेटी श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर दोनों ही एक्टर हैं। 

712

परेश रावल-स्वरूप संपत
परेश रावल ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 1979 में मिस इंडिया रही एक्ट्रेस स्वरूप संपत से शादी की। दोनों के दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य हैं। स्वरूप संपत ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि, अब वे लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं।

812

अनुपम खेर-किरण खेर
अनुपम खेर ने कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। उनकी वाइफ किरण खेर भी एक्ट्रेस हैं। किरण बेहद स्टाइलिश हैं और फिल्मों में उन्होंने डिफरेंट किरदार निभाएं हैं। दोनों ने 1985 में शादी की थी। किरण की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें एक बेटा है सिकंदर खेर।

912

सोनू सूद-सोनाली
सोनू सूद जितने हैंडसम हैं, उनकी पत्नी सोनाली भी उतनी ही खूबसूरत हैं। सोनू और सोनाली ने 1996 में शादी की थी। सोनाली लाइमलाइट और कैमरे से दूर रहना पसंद करती हैं। सोनू ने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।

1012

केके मेनन-निवेदिता भट्टाचार्य
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य ने खलनायक का रोल निभाने वाले के के मेनन से शादी की है। 

1112

निकितन धीर-कृतिका सेंगर
फेमस टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने एक्टर पंकज धीर के बेटे निकितन धीर से 2014 में शादी की थी। निकितन ने चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है।

1212

नवाब शाह-पूजा बत्रा
90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने फेमस विलेन नवाब शाह के साथ शादी की है। दोनों ने दो साल पहले ही एक-दूसरे का हाथ थामा है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved