- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्या आप जानते हैं बिग बी की पोती के नाम मतलब? यहां जानें स्टार किड्स के नाम का अर्थ और इनकी खासियत
क्या आप जानते हैं बिग बी की पोती के नाम मतलब? यहां जानें स्टार किड्स के नाम का अर्थ और इनकी खासियत
मुंबई. बॉलीवुड में स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी खूब लाइमलाइट में रहते हैं। लाइमलाइट में रहने वाले स्टार्स कोशिश करते हैं कि उनके बच्चों के नाम अच्छे से अच्छे हों। यूनिक हो। ऐसमें कई बार कुछ नाम ऐसे रखे जाते हैं, जिनका मतलब समझना उनके फैंस के लिए कठिन होता है। हाल ही में करीना दूसरी बार मां बनीं और अब उनके बेटे का नाम जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में आज हम आपको स्टार किड्स के नाम का अर्थ बताएंगे, जिससे शायद आप वाकिफ ना हों।

आराध्या बच्चन
अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय की बेटी का नाम आराध्या बच्चन है। उनके नाम का दो मतलब है। आराध्या के नाम का पहला अर्थ है- जो आराधना करने लायक है, जिसकी पूजा की जा सकती है और दूसरा मतलब है- सबसे पहला।
अबराम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम का नाम उनके जन्म के समय काफी चर्चा में था। अबराम से बेहद प्यार करने वाले शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका नाम जेविश और हिंदू नाम का मिश्रण है, जो भगवान राम से प्रेरित है।
इनाया खेमू
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू है। इनाया, पाक कुरान से लिया गया शब्द है, जिसका अर्थ होता है मदद करना या परवाह करना।
मीशा कपूर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर की बेटी का नाम मीशा कपूर है। मीशा का नाम शाहिद और मीरा के नाम को जोड़कर बनाया गया था और मीशा का अर्थ है जो भगवान की तरह हो या फिर भगवान का दिया हुआ तोहफा।
नितारा
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले एकटर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी का नाम नितारा है। अक्षय बेटी को अक्सर मीडिया की नजरों से बचा कर रखते हैं। नितारा का मतलब होता है- जिसकी जड़े बेहद गहरी हों, जो जमीन से जुड़ा हो।
न्यासा देवगन
बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक अजय देवगन और काजोल की बेटी का नाम न्यासा है। ये नाम शायद आपने पहले कभी सुना भी नहीं होगा। इस यूनीक नाम का अर्थ है- लक्ष्य या फिर नई शुरुआत।
रेने सेन
सुष्मिता सेन सिंगल मदर हैं और उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बेटियों को गोद ले रखा है। सुष्मिता ने अपनी बड़ी बेटी का नाम रेने रखा है। इसका अर्थ होता है रीबॉर्न यानी दोबारा जन्म लेना।
तैमूर अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान जन्म के बाद से ही लाइमलाइट में रहते हैं और पसंदीदा स्टार कि़ड्स में से एक रहे हैं। उनके नामकरण के बाद भी नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। उनके नाम का अर्थ- फौलादी या बहादुर होता है।
वामिका
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इसके बाद से लोगों में इस नाम के अर्थ को जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। वामिका नाम को विराट और अनुष्का के नाम से मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का 'व' और अनुष्का का 'का' शामिल किया गया है। इसका मतलब होता है देवी दुर्गा।
वियान कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक बेटा है जिसका नाम वियान है। वियान का अर्थ होता है 'फुल ऑफ लाइफ' यानी अपनी जिंदगी को खुलकर जीने वाला।
सुहाना खान
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान हैं। उनका नाम भी बेहद खास है। सुहाना के नाम का मतलब है शुद्ध और चमकदार।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।