- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्रिसमस पर चर्च पहुंचे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड छोड़ 'दिलबर गर्ल' को संभालते दिखा एक्टर
क्रिसमस पर चर्च पहुंचे वरुण धवन, गर्लफ्रेंड छोड़ 'दिलबर गर्ल' को संभालते दिखा एक्टर
मुंबई. वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ नोरा फतेही, प्रभुदेवा, श्रद्धा कपूर और अन्य स्टार्स भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को क्रिसमस के मौके पर वरुण धवन और नोरा फतेही अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए चर्च गए थे, जिसकी फोटोज अब सामने आई है।
16

इन फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि वरुण और नोरा बच्चों से मुलाकात करते हैं और उनकी खुशियों को दोगुना करते हैं।
26
इसके साथ ही दोनों स्टार्स से मिलने भारी संख्या में उनके फैंस भी आए हुए होते हैं। भीड़ से बचाने के लिए वरुण धवन नोरा फतेही को संभालते दिखते हैं।
36
हालांकि, इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल नहीं होती हैं, लेकिन अब देखना ये होगा कि वरुण की इस फोटो पर उनका क्या रिएक्शन होता है।
46
इसके अलावा एक जगह तो वरुण नोरा से काफी मजाक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस पर नोरा का रिएक्शन तो देखते ही बनता है। क्योंकि वो शरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वरुण ने कैजुअल ड्रेस कैरी किया था वहीं, नोरा शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दीं।
56
बता दें, हाल ही में फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें नोरा और वरुण के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। एक सीन में उन्होंने एक्ट्रेस के साथ लिपलॉक भी किया था।
66
'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिपब्लिक डे के मौके पर 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में देशभक्ति का भी जबरदस्त डोज देखने के लिए मिलेगा। इसे रेमो डीसूजा ने डायरेक्ट किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos