- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पहली सालगिरह पर ससुराल से मिली साड़ी में दिखीं दीपिका, दुल्हन की तरह सजीं पर भूल गईं एक चीज
पहली सालगिरह पर ससुराल से मिली साड़ी में दिखीं दीपिका, दुल्हन की तरह सजीं पर भूल गईं एक चीज
मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की पहली सालगिरह है। दीपिका-रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी। शादी की पहली सालगिरह पर दोनों तिरुपति दर्शन करने पहुंचे हैं। दीपिका इस खास मौके पर ससुराल की तरफ से कोंकणी शादी के दिन मिली साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने मांग में सिंदूर, हैवी नेकलेस, ईयरिंग्स, सोने के कड़े पहने थे। उनका ओवरऑल लुक बेहद खूबसूरत नजर आया लेकिन दीपिका माथे पर बिंदी लगाना भूल गई। सोशल मीडिया पर दीपवीर की शादी की फोटोज भी वायरल हो रही हैं।
17

पिछले साल दीपिका पादुकोण के कोंकणी शादी की एक फोटो सामने आई थी। फोटो में एक्ट्रेस के हाथ में रखी शगुन की थाल में वहीं लाल साड़ी रखी है, जो दीपिका ने शादी की पहली सालगिरह पर पहनी है। ये साड़ी दीपिका पादुकोण को उनके ससुराल की तरफ से गिफ्ट मिली थी।
27
दीपिका तिरुपति बालाजी मंदिर लाल रंग की पारंपरिक सिल्क साड़ी में पहुंचीं। इस खूबसूरत साड़ी पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई है। दीपिका ने अपने ट्रेडिशनल लुक को गोल्डन चोकर सेट, गोल्ड नेकलेस और हैवी ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया।
37
रणवीर भी पत्नी से मैच करते हुए मैचिंग कलर की शेरवानी और लाला रंग के दुपट्टा लिए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सामने आई फोटोज में दोनों ने तिरुपति में नंगे पैर घूमते नजर आए।
47
दीपिका-रणवीर तिरुपति में फैमिली के साथ पहुंचे हैं। बता दें कि फैमिली के साथ तिरुपती दर्शन करने के बाद अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पर मत्था टेकेंगे।
57
बता दें कि दीपिका-रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में शादी की थी।
67
दोनों की शादी पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले लेक कोमो में ही संगीत सेरेमनी, मेहंदी और सगाई हुई थी, जिसमें रणवीर ने घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया था।
77
दीपिका - रणवीर ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया उसके बाद शादी की थी। दीपवीर ने शादी का फैसला तब लिया जब दोनों का करियर टॉप पर था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos