- Home
- Entertainment
- Bollywood
- लड़की संग रंगे हाथ पकड़ा फिर भी दिया मौका मगर दीपिका पादुकोण को प्यार में इस शख्स से मिला धोखा
लड़की संग रंगे हाथ पकड़ा फिर भी दिया मौका मगर दीपिका पादुकोण को प्यार में इस शख्स से मिला धोखा
मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को सालभर से ज्यादा हो गया है। दोनों करीब 6 साल तक डेट करने के बाद पति-पत्नी बने। रणवीर सिंह से पहले दीपिका कईयों के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन रणबीर कपूर के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। हालांकि, रणबीर ने दीपिका को प्यार में धोखा दिया। हाल ही में दीपिका ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अफेयर को लेकर बात की। हालांकि, उन्होंने रणबीर का नाम नहीं लिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले रिलीज हुई दीपिका की फिल्म छपाक कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। दीपिका जल्दी ही फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसमें उनके पति रणवीर सिंह लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं हैं। फिलहाल वे घर पर अपना वक्त बिता रही हैं।
16

फिल्म 'बचना ए हसीनों' के सेट पर रणबीर-दीपिका करीब आए थे। लेकिन जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। कहा जाता है कि रणबीर ने कैटरीना कैफ के लिए दीपिका को धोखा दिया था। वैसे, खुद दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर के साथ ब्रेकअप की वजह उजागर की थी।
26
दीपिका ने ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा- मुझे बेवकूफ बनाया जा रहा था। मैं ऐसे रिलेशनशिप में क्यों थी? इससे अच्छा तो यह होता कि सिंगल रहती और मजे करती। लेकिन पहले से कहां कोई यह सब जानता है। हर कोई मुझसे कह रहा था कि वह धोखा दे रहा है। लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी। मैंने उसे हर बार मौका दिया। फिर मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बाहर निकलने में मुझे थोड़ी देर लग गई। लेकिन मैंने जो देखा उसके बाद वापस लौटने के लिए कुछ नहीं बचा था।
36
दीपिका ने बताया- "जब उसने (रणबीर ने) पहली बार धोखा दिया तो मुझे लगा कि हमारे रिलेशनशिप में कुछ गलत है। लेकिन जब यह किसी की हैबिट बन जाए तो समझ जाना चाहिए कि समस्या सामने वाले के साथ है। मैंने रिलेशनशिप्स में बहुत कुछ दिया है, लेकिन बदले में कोई उम्मीद नहीं की। लेकिन जब सम्मान न बचे, विश्वास न बचे, जो कि किसी भी रिश्ते के स्तंभ हैं तो आप ऐसे रिश्ते में नहीं रह सके।"
46
दीपिका ने इंटरव्यू में बताया - रणबीर से ब्रेकअप के बाद वे बुरी तरह टूट गई थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि वे डिप्रेशन में भी चली गई थीं। दीपिका ने यह भी कहा था कि अकेलेपन से बचने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह काम में बिजी रखा।
56
दीपिका ने बताया- रिश्ता टूटने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मुझे किसी भी इंसान के साथ इतना अटैच्ड नहीं होना चाहिए। ब्रेकअप के बाद मैं बहुत रोई। लेकिन मैं एक अच्छी इंसान बन गई, इसके लिए उसे शुक्रिया।
66
इस इंटरव्यू में दीपिका ने सेक्स को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा- मेरे लिए सेक्स सिर्फ फिजिकल होना नहीं है। इसमें इमोशंस भी जुड़ा होता है। मैंने रिलेशनशिप में रहते हुए कभी किसी को धोखा नहीं दिया और न ही कभी बहकी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos