दीपिका पादुकोण ने क्यों रणवीर सिंह से शादी? एक्ट्रेस ने बताए ये कारण
मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नवंबर 2018 में शादी की थी। कपल ने इटली के लेक कोमो में प्राइवेट सेरेमनी में कोंकणी और सिंधी परंपरा से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी के दौरान उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जब एक्ट्रेस ने रणवीर से शादी की थी तो वो उनसे ज्यादा पैसे कमाती थीं। ऐसे में उनसे एक इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि उन्होंने उन्हीं का साथ क्यों चुना? इस सवाल का जवाब भी दीपिका ने दिया था। इसलिए दीपिका ने की रणवीर से शादी...

दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू में कहा था कि 'उन्होंने रणवीर सिंह से शादी की क्योंकि वो उनकी सक्सेस और उनके द्वारा कमाए गए पैसों का सम्मान करते हैं। आज वो जिस तरह से पैसा कमा रहे हैं और जो सक्सेस उनके पास है, वो सात साल की पहले की तुलना में पूरी तरह से अलग है।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'ऐसे दिन भी थे जब उनके पास इतना काम था कि वो व्यस्त होने के कारण घर पर नहीं रह पाती थी, लेकिन ये उनके रिश्ते बीच नहीं आया। यो बहुत अनोखा रिश्ता है और वो इसी के साथ रहना चाहती हैं।'
साल 2013 में आई डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो इस बात से प्यार करती थीं कि जब उनका रिश्ता शुरुआती स्टेज में था, तो रणवीर सिंह उनकी सक्सेज के साथ सहज थे।
दीपिका ने आगे कहा कि उन्होंने रणवीर सिंह के साथ शादी इसलिए की क्योंकि उन्होंने इस बात का सम्मान किया कि वो बड़ी स्टार थीं और उससे अधिक पैसा कमा रही थीं।
दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी करने से फैसले को सबसे अच्छा बताया था। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को उनकी लाइफ में स्ट्रॉन्ग सपोर्ट सिस्टम होने पर भी बात की थी।
गौरतलब है कि दोनों स्टार्स डायरेक्टर कबीर सिंह की फिल्म '83' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।