- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 84 साल के धर्मेंद्र की हैं 4 बेटियां, दो रहती हैं लाइमलाइट में तो दो हैं सालों से गुमनाम
84 साल के धर्मेंद्र की हैं 4 बेटियां, दो रहती हैं लाइमलाइट में तो दो हैं सालों से गुमनाम
मुंबई. धर्मेंद्र 84 साल के हो गए हैं, उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है और दूसरी हैं एक्ट्रेस हेमा मालिनी। दोनों पत्नी से धर्मेंद्र को 4 बेटियां हैं। हेमा मालिनी की बेटियां ईशा और अहाना तो लाइमलाइट में रहती है लेकिन पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटियां अजेता और विजेता सालों से गुमनाम है। हालांकि, ये दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में सेट है और विदेश में रहती हैं। इन दोनों को कभी फैमिली के साथ नहीं देखा गया। बचपन के अलावा किसी से अजेता और विजेता की फोटोज नहीं देखी हैं। हालांकि कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल हुई थी, जिसे अजेता-विजेता की रिसेंट फोटो बताया गया था।
15

अजेता और विजेता, सनी देओल और बॉबी देओल की सगी बहने हैं। सनी, बॉबी के साथ धर्मेंद्र की बेटियां ईशा और अहाना तो इंडस्ट्री में एक्टिव रही हैं लेकिन अजेता और विजेता कभी बॉलीवुड में नहीं आईं।
25
अजेता और विजेता हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। इतना ही नहीं दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्शन में भी नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया(यूएस) में शिफ्ट हो गई हैं।
35
जानकारी के मुताबिक, अजेता की शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण '1000 Decorative Designs from India' नामक एक बुक के ऑथर हैं। अजेता पति के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजेता का निक नेम लल्ली है।
45
विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। धर्मेंद्र की कंपनी का नाम 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि वो भी अपनी बहन अजेता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं।
55
बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी है प्रकाश कौर। धर्मेंद्र ने प्रकाश ने 1954 में शादी की थी। दोनों के चार बच्चे सनी, बॉबी, विजेता और अजेता हैं। वहीं, उन्होंने 2 मई, 1980 को हेमा मालिनी से धर्म बदलकर दूसरी शादी की। हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं, जिनका नाम ईशा और अहाना है। धर्मेंद्र के चार पोते करन, राजवीर, आर्यमन और धरम देओल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos