- Home
- Entertainment
- Bollywood
- DDLJ@25 : तो इसलिए काजोल को पहननी पड़ी थी इतनी छोटी स्कर्ट, सामने आई ये अजीबोगरीब वजह
DDLJ@25 : तो इसलिए काजोल को पहननी पड़ी थी इतनी छोटी स्कर्ट, सामने आई ये अजीबोगरीब वजह
मुंबई. ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (dilwale dulhania le jayenge) ने अपनी रिलीज को 25 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म शाहरुख खान (shahrukh khan) और काजोल (kajol) के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में ये दोनों ही फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं थे। इतना ही नहीं इस फिल्म के एक गाने के लिए काजोल ने बेहद छोटी स्कर्ट पहनी थी। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं काजोल द्वारा पहनी गई ये स्कर्ट शॉर्ट नहीं बल्कि काफी लंबी थी। हालांकि, बाद में डिजाइनर द्वारा इसे काटकर इतनी छोटी कर दिया गया कि इसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के हिट गानों में से एक गाना था 'मेरे ख्वाबों में जो आए...'। इस गाने ने रिलीज के बाद काफी धूम मचाया था। गाने में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान काजोल की स्कर्ट ने खींचा।
बता दें कि गाने में काजोल ने सफेद रंग की छोटी स्कर्ट पहने बारिश में डांस करती नजर आईं थीं। पहले ये स्कर्ट छोटी नहीं बल्कि काफी बड़ी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान जब काजोल ने इसे पहना तो ये स्कर्ट बड़ी थी। वहीं, डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा को काजोल की स्कर्ट की लंबाई पसंद नहीं आई थी, वो उसकी लंबाई से इतने ज्यादा परेशान हो गए थे कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को स्कर्ट काटकर छोटी करनी पड़ी थी।
जब मनीष मल्होत्रा काजोल की स्कर्ट छोटी कर रहे थे, तो उनसे वह कुछ ज्यादा ही छोटी हो गई और फिर क्या था लाचारी में काजोल को छोटे स्कर्ट में डांस करना पड़ा।
इतना ही नहीं इसी गाने में काजोल टॉवल पहनकर डांस तक करने को तैयार नहीं थी। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें मनाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे। तब कही जाकर काजोल इसके लिए तैयार हुई थी।
फिल्म के लीड स्टार्स शाहरुख खान और काजोल ने अपने ट्विटर हैंडल के नाम बदलकर राज और सिमरन कर दिए हैं। बता दें कि शाहरुख ने आज के खास मौके पर ट्विटर पर अपना नाम बदलकर राज कर लिया है। वहीं, काजोल ने सिरमन। ये नाम दोनों के फिल्म के किरदार के हैं। साथ ही दोनों ने डीपी भी चेंज की है। शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा-25 साल। राज और सिमरन को दिल से प्यार देने के लिए करने के लिए आपके आभार। यह हमेशा खास होने का अहसास देता है।
वहीं, काजोल ने ट्विटर हैंडल का नाम सिमरन कर दिया है। उन्होंने लिखा- राज और सिमरन। 2 लोग, एक फिल्म, 25 साल और कभी ना रुकने वाला प्यार। मैं वाकई उन लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने इसे वो बनाया, जो आज है। एक अद्भुत घटना और अपने इतिहास का हिस्सा। फैंस। आप सबके लिए जोरदार आवाज।
फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था। करन जौहर और आदित्य चोपड़ा के दिमाग में फिल्म के टाइटल का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। किरण ने शशि कपूर की एक पुरानी फिल्म के गाने ले जाएंगे ले जाएंगे.. से ये टाइटल निकाला था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।