- Home
- Entertianment
- Bollywood
- धर्म की दीवार तोड़ जब Farah khan के प्यार में पागल हो गया था उनका 9 साल छोटा पति, ऐसी है लव स्टोरी
धर्म की दीवार तोड़ जब Farah khan के प्यार में पागल हो गया था उनका 9 साल छोटा पति, ऐसी है लव स्टोरी
मुंबई. बॉलीवुड में यूं तो मेल डायरेक्टर्स तो बहुत हैं, लेकिन निर्देशन के क्षेत्र में महिलाओं का बहुत कम नाम आता है। इस फेहरिश्त में एक फराह खान भी हैं, जो एक डायरेक्टर तो हैं ही साथ ही एक कोरियोग्राफर भी हैं। फिल्मों और अपने कोरियोग्राफी को लेकर चर्चा में रहने वाली फराह जितना अपने काम लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, उतना ही वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने 9 साल छोटे पति शिरीष कुंदर से शादी की है। फराह के बारे में ये सारी बातें उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। उनका जन्म 9 जनवरी, 1965 को मुंबई में हुआ था। आइए जानते हैं उनकी और उनके पति की लव स्टोरी...
/ Updated: Jan 09 2021, 07:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
फराह खान ने एडिटर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर से शादी की है। वो उनसे उम्र में 9 साल छोटे हैं। ऐसे में जब दोनों की शादी की खबरें सामने आई थी तो इसकी काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, उनके प्यार के आगे उम्र बस के नंबर भर है। इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एक इंटरव्यू में खुद फराह ने अपने पति के प्रपोजल के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे बातों से शिरीष ने उन पर जादू कर दिया था।
शिरीष और फराह की लव स्टोरी फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर शुरू हुई थी। शिरीष को फराह बहुत पसंद थीं, ऐसे में जब उन्हें फिल्म के लिए बतौर एडिटर जॉब ऑफर किया गया तो उन्होंने तुरंत ही बिना कुछ सोचे समझे हां कर दिया था।
इसकी खास बात ये है कि शिरीष को इस जॉब के लिए पैसे भी कम ही मिले थे। हालांकि, फराह के लिए शिरीष ने इस जॉब के लिए हां कर दी थी। इसके बाद उन्होंने 7 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया था।
इतना ही नहीं फराह ने ये भी बताया था कि शिरीष उन्हें मन ही मन बहुत पसंद करते थे, लेकिन वो इस बात से बिल्कुल भी रूबरू नहीं थीं। शिरीष को फराह पर क्रश था, इसलिए वो उनके साथ टाइमपास नहीं करना चाहता था।
शिरिष चाहते थे कि वो फराह से शादी कर लें। ये ही वजह थी कि उन्होंने फराह को प्रपोज करते हुए अपने दिल की बात साफ शब्दों में कह दी थी।
फराह ने आगे ये भी कहा था कि जब शिरीष ने उन्हें प्रपोज किया तो बहुत ही प्यारी बातें कही थीं। शिरीष ने कहा था कि 'डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं सिर्फ तुम्हें देखकर समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।'
शिरीष के इस प्रपोजल पर फराह ने खूब सोचा था और फिर उन्होंने हां कर दी थी। इसके बाद दोनों ने 2004 में पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया। आज दोनों ट्रिपलेट्स जार, दीवा और आन्या के माता-पिता बन चुके हैं।