- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'महाभारत' की वजह से बदल गई इस मुस्लिम एक्टर की जिंदगी, अब अम्मी भी पुकारती है इस नाम से
'महाभारत' की वजह से बदल गई इस मुस्लिम एक्टर की जिंदगी, अब अम्मी भी पुकारती है इस नाम से
मुंबई. टीवी सीरियल महाभारत और रामायण कोरोना काल में एक बार फिर से पॉपुलर हो गए थे। सीरियल्स के साथ-साथ इसके किरदारों ने खूब चर्चा बटोरी। ऐसे में इसी दौरान इसके कलाकारों ने खुद से जुड़े कई किस्से भी शेयर किए थे। इसी फेहरिश्त में फिरोज खान उर्फ महाभारत के अर्जुन भी थे। उन्होंने मेहंदी, राजा की आएगी बरात, जिगर, तिरंगा सहित दर्जनों फिल्मों में अलग-अलग भूमिका अदा कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन, फिरोज के लिए टर्निंग प्वॉइंट 'महाभारत' बनी थी। इस सीरियल ने तो उनकी लाइफ ही बदल दी थी। आइए जानते हैं कैसे...

रामायण की तरह महाभारत भी काफी लोकप्रिय सीरियल है। बीआर चोरड़ा ने एक-एक रोल को ध्यान में रखकर सितारों की कास्टिंग की थी। इस शो के करीब 94 एपिसोड्स टेलिकास्ट किए गए थे।
प्रत्येक एपिसोड के दौरान लोगों में ऐसा उत्साह था कि वो सभी काम छोड़ कर बस परिवार के साथ महाभारत देखने बैठ जाया करते थे। एक इंटरव्यू में फिरोज खान ने बताया था कि उन्होंने 'महाभारत' के पटकथा लेखक राही मासूम रजा के कहने पर अपना नाम अर्जुन रख लिया था।
उन्होंने कहा था कि अर्जुन के किरदार के लिए 23 हजार एक्टरों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन फिरोज को ही अर्जुन बनने का मौका मिला। उस वक्त इंडस्ट्री में अर्जुन नाम का कोई स्टार नहीं था इसलिए, फिरोज खान को भी उनकी बात जच गई।
शुरुआत में अर्जुन की भूमिका के लिए बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को चयन किया गया था। हालांकि, बाद में फिरोज खान को इसके लिए कास्ट कर लिया गया।
फिरोज इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। एक्टर ने बताया था कि 'ऑडिशन के एक हफ्ते बाद जब उन्हें कॉल नहीं आया, तो वो बीआर चोपड़ा के ऑफिस गया।'
'वहां, उन्हें एक सफेद रंग की ड्रेस और एक मूंछ लगाने को कहा गया। बाद में राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा के साथ जब उनकी बातचीत हुई तब उनसे बताया गया कि वो अर्जुन का किरदार निभाने जा रहे हैं।'
फिरोज द्वारा निभाया गया अर्जुन का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि उनके घर के लोग भी उनका असली नाम भूलकर उन्हें अर्जुन बुलाने लगे।
एक्टर ने बताया था कि फिरोज की अम्मी भी उन्हें अर्जुन ही बुलाती थीं, इसके बाद उन्होंने तय किया कि वो हमेशा के लिए अपना नाम बदल लेंगे। अर्जुन के नाम ने फिरोज को वो सब कुछ दिया, जिसका उन्होंने सपना देखा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।