- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Happy Teddy Day 2022: Ananya Panday से लेकर श्रद्धा कपूर तक ये 7 सेलेब्स हैं सॉफ्ट टॉयज के दीवाने, देखें फोटोज
Happy Teddy Day 2022: Ananya Panday से लेकर श्रद्धा कपूर तक ये 7 सेलेब्स हैं सॉफ्ट टॉयज के दीवाने, देखें फोटोज
मुंबई. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में हर दिन कुछ खास होता है। प्रेमी जोड़ा रोमांस के इस हफ्ते के हर दिन को अपने अंदाज में मनाते हैं। प्यार के हफ्ते का चौथा दिन टेडी डे (Teddy Day) होता है। 10 फरवरी को कपल्स टेडी डे मना रहे हैं। टेडी डे के मौके पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या दोस्त को टेडी बियर तोहफे में देते हैं। लड़कियां टेडी बियर की दीवनी होती है। फिल्मों में भी हीरो अपनी हीरोइन को टेडी देकर इश्क का इजहार करते नजर आते हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्हें सॉफ्ट टॉयज बेहद पसंद है। आइए नीचे देखते हैं सॉफ्ट टॉय के साथ सेलेब्स का कनेक्शन...
- FB
- TW
- Linkdin
)
अनन्या पांडे को सॉफ्ट टॉय बेहद पसंद हैं। चुलबुली एक्ट्रेस के पास कई सॉफ्ट टॉय हैं जिसके साथ वो अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती हैं। वैलेंटाइन वीक में अदाकारा की 'गहराइयां' मूवी रिलीज होने वाली हैं।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) बेहद ही ग्लैमरस हैं। वो हर अंदाज में खूबसूरत लगती हैं। अदाकारा को सॉफ्ट टॉय की दीवानी हैं। उनके घर में कई टेडी बियर और अलग-अलग तरह के सॉफ्ट टॉय है।
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) भी सॉफ्ट टॉय की दीवानी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर टेडी के साथ बचपन की और अभी की तस्वीर शेयर की। हालांकि यह पोस्ट काफी पुराना है।
टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली एरिका फर्नांडिस भी टेडी बियर की दीवानी हैं। उनके घर में बड़ा और छोटा कई टेडी बियर मौजूद है। इस तस्वीर में अदाकारा का सॉफ्ट टॉय के प्रति प्रेम को दिखाता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (rakul preet singh) को भी टेडी बियर बहुत पसंद है। इस तस्वीर में वो टेडी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
श्रद्धा कपूर को भी सॉफ्ट टॉय रखना पसंद हैं। कई सीरियल रोल करने वाली अदाकारा का दिल बच्चों वाला है। इस तस्वीर में टेडी के साथ उनकी खुशी को देख सकते हैं।
टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर देखने से ही मासूम लगती हैं। उनके चेहरे पर मासूमियत झलकती है। एक्ट्रेस को सॉफ्ट टॉय बहुत पसंद हैं। इस तस्वीर में वो टेडी को हग करती दिखाई दे रही हैं।
सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की मूवी मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) में टेडी बियर को दिखाया गया है। सलमान खान एक गाने में भाग्यश्री को टेडी बियर देते हैं। दोस्ती की शुरुआत वो टोपी और टेडी भाग्यश्री को देकर करते हैं।
और पढ़ें:
Shah Rukh Khan और गौरी खान 'मन्नत' से पहले इस साधारण से फ्लैट में रहा करते थे, देखें Inside Photos
Ranveer Singh को छोटी दीपिका पर आया प्यार, एक्टर ने Deepika Padukone से की ये बात