- Home
- Entertainment
- Bollywood
- HBD Paresh Rawal : मिस इंडिया की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे परेश रावल, शादी के लिए बेले पापड़
HBD Paresh Rawal : मिस इंडिया की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे परेश रावल, शादी के लिए बेले पापड़
एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड कलाकार परेश रावल ( bollywood actor paresh rawal) का आज यानि 30 मईको जन्मदिन है, वे एक वर्सेटाइल अभिनेता हैं। उन्होंने अपने 35 साल के करियर में हर तरह की भूमिकाएं अदा की हैं। वो अपने अभिनय से किरदार को जीवंत कर देते हैं। विलेन से शुरुआथ करने वाले परेश रावल अब जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। गोलमाल, हंगामा, हेराफेरी जैसी फिल्मों ने बेस्ट कॉमेडियन का खिताब दिला दिया है। चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है। परेश रावल की निजी जिंदगी भी एकदम फिल्मी है, देखें उनकी लव स्टोरी...

परेश रावल की सहज और सरल एक्टिंग से हम सभी वाकिफ हैं। उनके कॉमेडी टाइमिंग और सेंस के तो सभी दीवाने हैं। उन्होंने अपने अलग- अलग किरदारों से पूरे देश में पहचान स्थापित की है।
परेश रावल का बर्थ डेट 30 मई, 1955 है। वे मुंबई में पैदा हुए थे। यहा से ही उन्होंने बी कॉम पास किया था। बचपन से एक्टिंग का शौक था, वहीं वे अपनी युवावस्था में थिएटर जुड़ गए। इस दौरान साल 1979 में स्वरूप संपत मिस इंडिया बनी, उन्हें देखते ही एक्टर को प्यार हो गया था।
हालांकि स्वरुप संपत के मिस इंडिया बनने से पहले ही परेश रावल की मुलाकात उनसे हो चुकी थी। वो संपत को पहली नज़र में ही दिल दे बैठे थे। दोनों की मुलाकात साल 1975 में एक समारोह के दौरान हुई थी।
स्वरूप को देखते ही परेश रावल अपना दिल हार बैठे थे। उन्होंने तय कर लिया था कि वे शादी करेंगे तो स्वरूप से ही करेंगे। हालांकि ये इतनी आसान भी नहीं था, इसके लिए परेश रावल को की महीनों तक पापाड़ बेलने पड़े थे।
इसके बाद परेश रावल ने तकरीबन 12 साल इंतजार किया, जब दोनों शादी के लिए सहमत हो गए तो उन्होंने विवाद बंधन में आबध्द होने का फैसला किया। स्वरूप संपत और परेश रावल के 2 बच्चे हैं।
1979 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस स्वरूप संपत से अभिनेता परेश रावल ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों दोस्ती साल 1975 में ही हो गई थी मिले थे। दोनों ही कॉलेज में स्पटडी करते थे। संपत को देखते ही परेश को उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद तो उन्होंने अपने दोस्तों से कह दिया था अब तो मैंमैं इसी लड़की से शादी करूंगा।
साल 1987 में हुई इस शादी में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। बहुत ही साधारण तरीके से शादी की गई थी। शादी मुंबई के लक्ष्मीनारायण मंदिर, मुंबई में हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।