- Home
- Entertainment
- Bollywood
- HBD Ranveer Singh : दीपिका पादुकोण के पति ने मुंबई में ही नहीं गोवा में बनाया है आलीशान घर, देखें नेटवर्थ
HBD Ranveer Singh : दीपिका पादुकोण के पति ने मुंबई में ही नहीं गोवा में बनाया है आलीशान घर, देखें नेटवर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, HBD Ranveer Singh : बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का आज यानि 6 जुलाई को बर्थडे है। दीपिका पादुकोण के लाइफ पार्टनर 37 साल के हो गए हैं। सिंधी परिवार में साल 1985 में जन्मे रणवीर सिंह भावनानी मायानगर में लगातार नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में आए महज़ 13 साल ही हुए हैं, लेकिन उन्होंने इस दौरान ना केवल खुद को स्थापित किया है, बल्कि अपना एक मजबूत बैकग्राउंड बना लिया है। वे अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। देखें रणवीर सिंह की नेटवर्थ...
- FB
- TW
- Linkdin
)
रणवीर सिंह बॉलीवुड के रईस एक्टर्स में शामिल किए जाते हैं। देखिए उनकी नेटवर्थ और संपत्ति कितनी है, वे किस तरह की लग्ज़री लाइफ जीते हैं।
गली बॉय रणवीर सिंह ने यूं तो चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया है। रणवीर ने अब तक तकरीबन 15 मूवी में काम किया है। जिसमें से कुछ फिल्में सुपरहिट तो कुछ सामान्य रही हैं। उनकी आखिरी दो फिल्में तो बुरी तरह से पिट गई हैं।
बैंड बाजा बारात के एक्टर की पिछली रिलीज मूवी 83 और जयेशभाई जोरदार बुरी तरह से फ्लॉप सिध्द हुई हैं। गली ब्वॉय एक बड़ी हिट फिल्म थी, इसके बाद तो रणवीर सिंह की प्राइज वैल्यू तेज़ी से बढ़ी। आज ये कलाकार एक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपए वसूलते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो रणवीर सिंह के पास तकरीबन 224 करोड़ रुपए की संपत्ति है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुासर, वे एक साल में औसत 21 करोड़ रुपये कमाते हैं।
रणवीर सिंह दर्जनों ब्रांड को एंडोर्स करते हैं। एक विज्ञापन के लिए वो 4 से 5 करोड़ रुपये वसूलते हैं। रणवीर सिंह टीवी विज्ञापनों से बड़ीकमाई करते हैं।
गैराज में मौजूद है कई लग्जरी कारें
रणवीर सिंह के गैराज में कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास लैंड क्रूजर प्राडो, रेंज रोवर वोग, ऐस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस, जैगवार एक्सजेएल और मारुति सुजुकी सियाज कारें हैं। रणवीर सिंह के पास 3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी कार भी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने अब तक के करियर से 3 संपत्ति बनाई हैं। गोवा में उनका एक आलीशान बंगला है, इसकी कीमत तकरीबन 9 करोड़ रुपए हैं।
गोरेगांव, मुंबई में उनके पास आलीशान फ्लैट है। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। वहीं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का पसंदीदा सी-फेसिंग फ्लैट भी है, ये संपत्ति प्रभादेवी, मुंबई में मौजूद है।
रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। वे बी- टाउन के सबसे पसंदीदा स्टार्स में शुमार किए जाते हैं। उनके जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।